सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य हादसा

Agra News:स्टीमर की बैटरी फटी, यात्रियों में मच गई चीख पुकार चम्बल नदी पर दो घंटा बंद रहा स्टीमर

by morning on | 2025-12-15 02:03:09 Last Updated by morning on2026-01-10 09:21:37

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 158


Agra News:स्टीमर की बैटरी फटी, यात्रियों में मच गई चीख पुकार चम्बल नदी पर दो घंटा बंद रहा स्टीमर


जर्जर स्टीमर से सैकड़ों यात्रियों की जान के साथ किया जा रहा खिलवाड

Morning City

पिनाहटचम्बल नदी पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मध्यप्रदेश सीमा की ओर उत्तर प्रदेश की सीमा में यात्रियों को लेकर आ रहे स्टीमर की अचानक बीच में ही बैटरी फट गई।धुंआ निकलने लगा।आग लग गई। जिसके चलते यात्रियों में पर हड़कंप मच गया।किसी तरह स्टीमर को किनारे लगाया गया। तब कहीं जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। जिसके चलते स्टीमर करीब दो घंटे तक नदी किनारे ही बंद खड़ा रहा। इस दौरान स्टीमर पर मौजूद लोग फंसे रहे और दूसरी ओर घाट पर भी यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती गई।

 स्टीमर पर तैनात कर्मचारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब 4 बजे स्टीमर मध्य प्रदेश की सीमा से यात्रियों को लेकर यूपी की सीमा में आ रहा था। तभी चंबल नदी के बीच मंझधार में अचानक बैटरी से तेज धुआं निकलने लगा।और तेज धमाके के साथ एक बैटरी फट गई।और आग की लपटे उठने लगी।जिसके चलते यात्रियों में चीख पुकार मच गई। किसी तरह यात्रियों को समझा बुझाकर शांत किया।और स्टीमर को चंबल नदी के किनारे लगाया गया।जिसके बाद दो घंटे बाद नई बैटरी लाई गई। करीब 6 बजे बैटरी लगाने के बाद यात्रियों को चंबल नदी पार कराई गई।

एक सप्ताह में तीन बार आई खराबी

पिछले एक सप्ताह से लगातार जर्जर स्टीमर में खराबी आ रही है।यात्रियों से भरे स्टीमर में चंबल नदी पार करते समय कभी सेल्फ तो कभी बैटरी में आए दिन समस्या आ रही है। जिससे चंबल नदी पार करने वाले सैकड़ो यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस पर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन की अनदेखी के चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment