सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य समस्या

Mainpuri Newes:यादव नगर चौराहे पर अब रोज लगने लगा जाम

by morning on | 2025-12-16 16:01:13

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 118


Mainpuri Newes:यादव नगर चौराहे पर अब रोज लगने लगा जाम

फोटो परिचय- कुसमरा के यादव नगर चौराहे पर लगा हुआ जाम।



 किशनी थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर के कार्यकाल को याद कर रहे लोग

Morning City

कुसमरा/मैनपुरी नगर के यादव नगर चौराहे पर लगने वाला जाम अब आम बात हो गयी है। जिसका मुख्य कारण टेम्पो वाहन हैं, जिनके चालक अपनी मनमानी करते हुए चाहे जहां पर भी खड़ा कर लेते है। तत्कालीन किशनी थाना इंस्पेक्टर ललित भाटी के जाते ही इन वाहन संचालकों के हौंसले बुलंद हो गए है। ज्ञात हो कि वर्तमान में कुसमरा के यादव नगर चौराहा पर दो बजे के बाद दिन में कई बार जाम लगता है, जिसका मुख्य कारण टेंपो के चालक हैं, जिनकी जहां इच्छा होती है वहीं टेंपो खड़ा करके अपने नम्बर के चक्कर में घूमते रहते हैं। इसके अलावा कुछ निजी वाहन चालक भी आकर हाइवे के किनारे वाहन खड़े कर देते है जिन्हें कोई देखने वाला नही है।

तत्कालीन इंस्पेक्टर के प्रयास की सराहना
तत्कालीन इंस्पेक्टर किशनी थाना ललित भाटी द्वारा एक दो बार कार्यवाही करने से कुछ दिन तक जाम से राहत मिल गई थी, लेकिन उनके जाते ही टेंपो चालको के हौसले बुलंद हो गए और अब प्रतिदिन जाम की स्तिथि बनी रहती है। मंगलवार को दो बजे के बाद स्कूलों की छुट्टी के बाद पुनः जाम की स्तिथि बन गयी। जिसमें कई स्कूल वाहन फंसे रहे। आये दिन लगने वाले जाम के कारण दुकानदार भी परेशान है, उनका कहना है कि जाम के कारण उनकी विक्री पर विपरीत असर पड़ता है।

टेंपो का स्थाई स्टैंड बन तब मिले राहत
यादव नगर निवासी रामशंकर पाल का कहना है कि टेंपो चालकों का कोई स्थायी स्टेंड बने, जिससे जाम से निजात मिल सकती है। अन्यथा की स्थिती में जाम की समस्या से निजात मिलती नजर नहीं आ रहीं है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment