सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य उपलब्धि

Mainpuri News:सार्थक शुक्ला ने मैनपुरी सहित यूपी का नाम किया रोशन

by morning on | 2025-12-17 15:44:57

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 147


Mainpuri News:सार्थक शुक्ला ने मैनपुरी सहित यूपी का नाम किया रोशन

फोटो परिचय- नईदिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में पुस्तक के विमोचन पर सार्थक शुक्ला व केन्द्रीय मंत्री।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनजातीय समाज से जुड़ाव पर लिखी पुस्तक


पुस्तक विमोचन पर चार केंद्रीय मंत्रियों ने सार्थक शुक्ला और राजनंदिनी को किया सम्मानित

Morning City

मैनपुरी/बेवरकस्वा के इटावा रोड निवासी अनुज कुमार शुक्ला उर्फ भइयन शुक्ला के पुत्र सार्थक शुक्ला ने सहलेखक राजनंदिनी के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वनवंधु नरेंद्र मोदी जनजातीय उत्कर्ष के संवाहक पुस्तक को लिखकर मैनपुरी सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है। युवा साहित्यकार सार्थक शुक्ला ने अपनी इस रचना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनजातीय समाज से गहरे जुड़ाव, जनजातीय समाज के साथ तथा जनजातीय समाज के उत्थान हेतु किए गए ऐतिहासिक प्रयासों और समावेशी विकास को दर्शाया है।

नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन में पुस्तक का लोकार्पण
मंगलवार को वन बंधु नरेंद्र मोदी जनजातीय उत्कर्ष के संवाहक पुस्तक का लोकार्पण नॉर्थ एवेन्यू रोड राष्ट्रपति भवन क्षेत्र नई दिल्ली में किया गया। यह पुस्तक जनजातीय समाज संघर्ष, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वन बंधु के रूप में किए गए कार्यों को दर्शाती है। पुस्तक को प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है।

लेखक सार्थक शुक्ला और राजनंदिनी को बधाई
पुस्तक के विमोचन अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने कहा देश के प्रधानमंत्री द्वारा जनजातीय समाज के आत्मसम्मान, संस्कृति और अधिकारों को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में स्थापित किया है। उन्होंने इस पुस्तक के लेखक सार्थक शुक्ला और राजनंदिनी को बधाई देते हुए कहा कि लेखनी कार्य बहुत ही कठिन कार्य है, आज युवा राष्ट्र को ध्यान में रखते हुए लिख रहे हैं बहुत ही हर्ष का विषय है। युवाओं का यह विचार अवश्य ही विकसित भारत का निर्माण करेगा।

साहित्यकारों को दिया धन्यवाद
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष किशोर मकवाडा, केंद्रीय जनजाति कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उड़के, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर आदि ने अपने विचार रखते हुए युवा साहित्यकारों को धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभात प्रकाशन के निदेशक प्रभात कुमार द्वारा किया गया।

सार्थक शुक्ला को इन्होने भी दी बधाई
सार्थक शुक्ला द्वारा लिखित पुस्तक को लेकर नगर क्षेत्र के पूर्व चेयरमैन अरुण दीक्षित उर्फ अन्नू, सुरेश चंद्र शुक्ला, विनय शुक्ला, उमेश शुक्ला, पवन मिश्रा, राजीव मिश्रा, गोल्डन पाठक, संजय त्रिवेदी, पंकज दीक्षित एडवोकेट, पिंकू शुक्ला, प्रवेश शुक्ला आदि द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।



खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment