सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

Mainpuri News:सोनिया-राहुल पर मुकदमा चलाए जाने के प्रयास का विरोध मैनपुरी में काग्रेसियों ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव, प्रशासन ने रोका

by morning on | 2025-12-18 16:00:53

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 153


Mainpuri News:सोनिया-राहुल पर मुकदमा चलाए जाने के प्रयास का विरोध मैनपुरी में काग्रेसियों ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव, प्रशासन ने रोका

फोटो परिचय- भाजपा कार्यालय का घेराव करने जाते कांग्रेसी।

Morning City

मैनपुरीनेशनल हेराल्ड केस कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ द्वेष पूर्ण रवैया अपनाते हुए मुकदमा चलाए जाने के प्रयास पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मैनपुरी के कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया। जिनको पुलिस प्रशासन द्वारा बीच रास्ते मे ही रोक दिया गया।

प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार में जबरन सरकारी प्रशासनिक पर सत्ता का बल दिखाकर हमारे नेताओं पर झूठे मुक़ादमे लिखा कर कमजोर करने का काम कर रही है, कही न कही भाजपा सरकार विपक्षी पार्टी कांग्रेस से डर रही है। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भाजपा सरकार के दवाब में सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, जो कांग्रेस पार्टी बर्दास्त नही करेगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से आज भाजपा को इतनी नफरत है कि मनरेगा से उनका नाम तक हटाना चाहती है। महात्मा गांधी का अपमान कांग्रेस पार्टी नही सहेगी।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष नागेंद्र यादव, अजय दुबे, पूरनचंद्र चतुर्वेदी, भीमसेन कठेरिया, अनुपम शाक्य, नवीन शर्मा, भईया लाल गुप्ता, हरेंद्र राउत, कुमार गौरव श्रीवास्तव, जीतू राठौर, नकुल शाक्य, चंद्रशेखर यादव, अजीत यादव, अमित गुप्ता, अमित यादव, विनोद यादव, प्रियंका राठौर, शीलू सक्सेना, वीरराज कश्यप, राहुल कठेरिया, डॉ अविनाश शाक्य, पंकज कुमार, सुरेश गुप्ता, प्रवेश पाण्डे, वासिफ अली, सुधीर यादव, सुविन यादव,रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment