सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Mainpuri News:लोकतंत्र सेनानी के निधन पर राजकीय सम्मान से नहीं हुआ अंतिम संस्कार

by morning on | 2025-12-19 16:51:07

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 164


Mainpuri News:लोकतंत्र सेनानी के निधन पर राजकीय सम्मान से नहीं हुआ अंतिम संस्कार

फोटो परिचय- लोकतंत्र सेनानी कैलाश सिंह वर्मा का फाइल फोटो।


- क्षेत्र में दौंडी शोक की लहर, शोक संवेदना व्यक्त करने आवास पर पहुंचे लोग

Morning City

मैनपुरी सुल्तानगंज विकास खंड क्षेत्र के गांव गढिया गोविंदपुर निवासी लोकतंत्र सेनानी कैलाश सिंह वर्मा का बीमारी के चलते शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। जिससे गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह 86 वर्ष के थे। बताया जाता है कि लोकतंत्र सेनानी के निधन पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ नहीं किया गया। जिससे उनके परिजनो में रोष व्याप्त है।

लोकतंत्र सेनानी के भाई बलबीर सिंह वर्मा ने बताया कि उनके भाई ने इमरजेंसी के दौरान उत्पीड़न को सहा और वह 1975 में सात माह जिला कारागार में रहे थे। वह वरिष्ठ भाजपा नेता थे। पूर्व विधान सभा प्रत्याशी भोगांव एवं पूर्व प्रवक्ता पालीवाल इण्टर कॉलेज शिकोहाबाद रहे थे। उनके निधन की खबर से गांव सहित अन्य गांव के लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। काली नदी पर अंतिम संस्कार किया गया। लोकतंत्र सेनानी संगठन के तहसील अध्यक्ष मथुरा प्रसाद वर्मा ने उनके निधन को जिले के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है।

आखिर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार क्यों नहीं
लोकतंत्र सेनानी के भाई बलवीर सिंह वर्मा ने बताया उनके भाई के निधन की सूचना उनके द्वारा प्रशासन को दी गई थी, एसपी के आदेश के बाद गार्ड ऑफ ऑनर के लिए कोई भी पुलिसकर्मी थाने से मौके पर नहीं पहुंचा, तहसील से केवल नायाब तहसील को भेजा गया, उनके द्वारा श्रंद्धाजलि दी गई। उन्हे इस बात का दुख है कि उनके लोकतंत्र सेनानी भाई का अंतिम संस्कार भी राजकीय सम्मान के साथ नहीं हो सका।

क्या बोले इंस्पेक्टर भोगांव
लोकतंत्र सेनानी के निधन की सूचना मिली थी, थाने से चौकी इंचार्ज और दो दरोगा और सिपाहियों को मौके पर भेजा गया था, लगाए गए आरोप निराधार है।- प्रदीप पांडेय, इंस्पेक्टर भोगांव कोतवाली।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment