सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

Mainpuri News:भाजपा नेता लगातार झूठ फैलाने का काम करते हैंः शिवपाल

by morning on | 2025-12-20 16:26:15

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 86


Mainpuri News:भाजपा नेता लगातार झूठ फैलाने का काम करते हैंः शिवपाल


फोटो परिचय-शिवपाल सिंह यादव।


मैनपुरी पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव ने साधा भाजपा पर निशाना

Morning City

मैनपुरी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव करहल क्षेत्र के गांव चमनपुरा निवासी सपा के सक्रिय कार्यकर्ता विमल यादव की दादी के निधन पर आयोजित शोक सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक सभा में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शोक सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लेखपाल भर्ती में ओबीसी आरक्षण को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया। शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कई भर्तियों में आरक्षण नियमों का सही ढंग से पालन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों की नियुक्तियों में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं।

जनता को अब सच्चाई की उम्मीद नहीं
टीएमसी विधायक मदन मित्रा के विवादित बयान, जिसमें उन्होंने राम मुस्लिम थे, जिस पर शिवपाल सिंह यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लगातार झूठ फैलाने का काम करते हैं और जनता को अब उनसे किसी भी तरह की सच्चाई की उम्मीद नहीं है।

भाजपा समाज को बांटने का काम करती हैं
शिवपाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ समाज को बांटने और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब भाजपा की नीतियों से ऊब चुकी है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में जनता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और हर वर्ग के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment