सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य हादसा

Mainpuri News:निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरी, दबकर मजदूर की मौत दो मजदूर गंभीर घायल, एक को सैफई पीजीआई रेफर किया

by morning on | 2025-12-29 16:55:32

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 7


Mainpuri News:निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरी, दबकर मजदूर की मौत दो मजदूर गंभीर घायल, एक को सैफई पीजीआई रेफर किया

फोटो परिचय-घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी।

Morning City

भोगांव/मैनपुरी कस्बा में नेशनल हाईवे 34 के किनारे हो रहे नाला निर्माण के बीच सोमवार की दोपहर अचानक मिट्टी धंसने से दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि हादसे में दो अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों को मलबे से निकाल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है।
कस्बा भोगांव से गुजरे नेशनल हाईवे के किनारे कार्यदायी संस्था द्वारा नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सोमवार को भी करीब 10 फीट गहरे नाले का निर्माण चल रहा था। दोपहर को मजदूर नाले में नीचे खुदाई कर रहे थे। तभी दोपहर दो बजे के करीब अचानक मिट्टी धंसने से दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव भूपतिपुर निवासी 32 वर्षीय दीवान सिंह, अमित और मनोहर दब गए। साथी मजदूरों ने तीनों को मलबा हटाकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक दीवान सिंह की मृत्यु हो गई।

घटनास्थल पर पहुंचीं एसडीएम
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने अमित और मनोहर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां अमित की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी पर रखवा मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी पाकर भोगांव एसडीएम संध्या शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गईं और घटना की जानकारी ली।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment