सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य समस्या

मैनपुरी-बुलडोजर कार्रवाई से आहत भाजपाईयों ने अनुजेश यादव को दिया ज्ञापन

by morning on | 2025-05-04 17:19:02

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 98


मैनपुरी-बुलडोजर कार्रवाई से आहत भाजपाईयों ने अनुजेश यादव को दिया ज्ञापन

Morning City
मैनपुरी/औंछा। घिरोर तहसील क्षेत्र के व औंछा के निकटवर्ती गांव नगला महानंद में एसडीएम प्रसून कश्यप द्वारा भाजपा नेताओं के मकान पर बुलडोजर चलवाया गया था, एसडीएम का कहना है कि मकान ग्राम समाज की बंजर भूमि पर बना हुआ है। जबकि पीड़ित भाजपाई नेताओं का कहना है कि 40 बर्ष पहले इस भूमि का उनके परिजनों को पट्टा मिला हुआ था, एसडीएम की कार्रवाई से औंछा मंडल के भाजपाईयों में कार्रवाई के बाद से ही रोष है। भाजपाई लगातार ही इस मामले में ज्ञापन दे रहे है। रविवार को औंछा मंडल के सैंकड़ो भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा के दिग्गज नेता और करहल विधानसभा से विधानसभा का चुनाव लड़ने अनुजेश प्रताप सिंह यादव के घर पहुंचे और निवर्तमान औंछा मंडल अध्यक्ष गिरजानंदन शाक्य के नेतृत्व में उन्हे एक शिकायती पत्र देकर मामले में प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
ज्ञात हो कि घिरोर तहसील क्षेत्र व औंछा के निकटवर्ती गांव नगला महानंद निवासी दिनेश कुमार शर्मा भाजपा के औंछा मंडल मंत्री के पद पर सक्रिय रुप से तैनात है। बीते गुरुवार को एसडीएम घिरोर प्रसून कश्यप इनके घर पर बुलडोजर लेकर पहुंच गए थें और उनका मकान ग्राम समाज की बंजर भूमि पर बना हुआ बताते हुए मकान का कुछ हिस्सा ध्वस्त कर दिया था, इसके अलावा एसडीएम ने चीतई महानंद से भाजपा के बूथ अध्यक्ष दिलीप कुमार सहित शहीद सैनिक के साथ साथ कुल सात लोगो के घर पर बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त कर दिया था, एसडीएम की इस कार्रवाई को भाजपा नेता शुरु से ही गलत और पक्षपात पूर्ण कार्रवाई बता रहे है। इस कार्रवाई का भाजपाई लगातार ही विरोध कर रहे है। पीड़ित लोगो का कहना है कि एसडीएम द्वारा उनके ऊपर गलत तरीके से कार्रवाई की गई है। अगर मकान ग्राम समाज की बंजर भूमि पर बना हुआ है तो बुलडोजर कार्रवाई से पहले उन्हे नोटिस देकर अवगत कराया जाता, लेकिन प्रशासन ने उन्हे कोई नोटिस नहीं दिया ना ही किसी प्रकार की सूचना दी, एसडीएम घिरोर गुरुवार को बिना किसी नोटिस और बिना सूचना के बुलडोजर लेकर पहुंच गए, और भाजपा नेताओं के मकानो के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया, इस कार्रवाई के बाद से ही भाजपाईयों में प्रशसनिक कार्रवाई से आक्रोश फैला हुआ है।

अनुजेश प्रताप सिंह यादव को दिया शिकायती पत्र
भाजपा नेताओं के घर पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद भाजपा के औंछा मंडल के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गिरजानंदन शाक्य के नेतृत्व में सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी रविवार को भाजपा के दिग्गज नेता अनुजेश प्रताप सिंह यादव के आवास पर पहुंचे और एक शिकायती पत्र उन्हे सौंपा, जिसमें भाजपाईयों द्वारा मांग की गई कि भाजपा नेताओं के मकानों पर एसडीएम व तहसीलदार घिरोर द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के बुलडोजर कार्रवाई की गई है। औंछा मंडल के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस कार्रवाई से दुखी है।

शहीद सैनिक व भाजपा नेताओं के मकान तोड़ने वालों पर हो कार्रवाई
भाजपाईयों ने अनुजेश प्रताप सिंह यादव को दिए शिकायती पत्र में मांग की है कि एसडीएम व तहसीलदार द्वारा मकानों पर गलत तरीके से कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से आहत होते हुए भाजपाईयों ने मकान तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। भाजपा नेताओं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर इन पर कार्रवाई नहीं होती है तो औंछा मंडल के समस्त पदाधिकारी अपने सभी पदो से इस्तीफा देने के लिए बाध्य होंगे।

मंडल मंत्री और बूथ अध्यक्ष दे चुके है इस्तीफा
बुलडोजर कार्रवाई से आहत होकर औंछा मंडल के मंत्री दिनेश कुमार शर्मा और चीतई महानंद के बूथ अध्यक्ष दिलीप कुमार अपने पदो से इस्तीफा दे चुके है। इन्होने अपने इस्तीफा मंडल अध्यक्ष को सौंप दिए थें, हालांकि इनके इस्तीफा अभी मंजूर नहीं किए गए है। इसके साथ ही बीते शुक्रवार को भाजपाईयों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को भी एक शिकायती पत्र दिया था।

क्या बोले अनुजेश प्रताप सिंह यादव
औंछा मंडल के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गिरजानंदन के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित लोग आए थें, उन्होने एक शिकायती पत्र दिया है जिसमें घिरोर तहसील प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई को गलत बताया गया है। इस मामले में अधिकारियों से वार्ता की जाएगी कि आखिर मामला क्या है पूरे मामले के बारे पता किया जाएगा। उनके बाद ही इसमें कुछ कहा जा सकता है। अगर कार्रवाई गलत की गई तो उच्चाधिकारियों से वार्ता करके मामले में कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।- अनुजेश प्रताप सिंह यादव, भाजपा नेता पूर्व भाजपा प्रत्याशी करहल विधानसभा।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment