सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य जन्म जयंती

मैनपुरी-सेन्ट मेरीज़ स्कूल में जयंती पर रवींद्रनाथ टैगोर को किया याद

by morning on | 2025-05-07 16:32:32

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 28


मैनपुरी-सेन्ट मेरीज़ स्कूल में जयंती पर रवींद्रनाथ टैगोर को किया याद

Morning City
मैनपुरी। शहर के कचहरी रोड स्थित सेन्ट मेरीज़ स्कूल के केजी सैक्शन में बच्चों को प्रार्थना सभा में गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की जयन्ती पर उनके बारे में बताया गया।
अध्यापिका शिवानी चौहान ने बताया कि गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की जयन्ती प्रति वर्ष 7 मई को मनाई जाती है, गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर पहले नोबेल पुरस्कार विजेता थे जिन्हे उनकी किताब गीतांजलि के लिए 1913 में सम्मानित किया गया। इन्होंने हमारे देश का राष्ट्रीय गान जन-गण-मन लिखा है। साथ ही गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर ने विश्व भारती यूनीवर्सिटी की स्थापना की। अध्यापिका आराधना पाठक ने बच्चों को बताया कि गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर ने अपनी प्राथमिक शिक्षा घर से ही ग्रहण की थी और 17 वर्ष की उम्र में बैरिस्टर बनने के लिए इग्लैण्ड गए। उनकी प्रसिद्ध कृतियां गीतांजलि, पोस्ट ऑफिस, हंगरी स्टोन्स आदि हैं। इसके साथ ही वह कला के क्षेत्र में भी बहुत दक्ष थे। उन्होंने डांसिंग वोमेन का चित्र बनाया, अध्यापिका ने बताया कि गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर का कहना था कि प्रसन्न रहना बहुत सरल है, लेकिन सरल होना बहुत कठिन है। विद्यालय प्रधानाचार्या मनोरमा ने कहा कि हमें गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर के विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक दीपक दास, प्रधानाचार्या मनोरमा, एसोसिएट डायरेक्टर कुशाग्र दास, केजी सैक्शन इन्चार्ज अंजना अधिकारी के साथ साथ सम्पूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment