सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य कृषि

भोगांव/मैनपुरी-खेती का स्वरूप बदलने मे किसानो में जागरूकता जरूरीः आरूणि कुमार

by morning on | 2025-05-07 16:38:55

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 36


भोगांव/मैनपुरी-खेती का स्वरूप बदलने मे किसानो में जागरूकता जरूरीः आरूणि कुमार

Morning City
भोगांव/मैनपुरी। नगर के कुरावली रोड पर अकिंत खाद भण्डार पर सशक्त भारत की बुनियाद एंव महिला सशक्तिकरण पर आयोजित गोष्ठी मे उत्तर प्रदेश एंव राजस्थान के हिन्दुस्तान उर्वरक एंव रसायन लिमिटेड के मुख्य प्रवन्धक (विपरण) आरूणि कुमार ने सम्बोधित करते हुये कहा कि आधुनित कृषि मे ड्रान एक क्रान्तिकारी शक्ति के रूप मे उभरा है जिन्होने पारम्परिक खेती के तरीको को बदलते हुये अभूतपूर्व सम्भावनाओ कंे द्वार खोल दिये है जिससे किसानो का जीवन यापन मजबूत बनेगा। उन्होने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नमो डान दीदी योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि जो महिलाओ को सशक्त बनाने के लिये ग्रामीण आर्थिक विकास को मजबूत करने मे एक अहम भूमिका निभा रही है यह खुद मे एक उदाहरण है। उन्होने विगत 30 नवम्बर 2023 को शुरू की गई नमो डान दीदी योजना का उद्देश्य बताते हुये बताया कि इस योजना मे पन्द्रह हजार महिलाये स्वंय सहायता समूह को कृषि ड्रान प्रदान कर उन्हे सशक्त बनाया है यह राष्ट्रीय विकास आर्थिक बृद्धि और ग्रामीण परिवर्तन मे महिलाओ की महत्वपूर्ण योजना को उजागर करती है। इस मौके पर जगविन्दर सिंह, अतुल कुमार, सचिव नकुल सक्सेना आदि लोग मौजूद थे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment