सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य विकास

मैनपुरी-चेयरमैन के प्रयास से प्राचीन कुरहट मंदिर का हुआ सौदर्यीकरण

by morning on | 2025-05-08 16:36:40

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 35


मैनपुरी-चेयरमैन के प्रयास से प्राचीन कुरहट मंदिर का हुआ सौदर्यीकरण

Morning City
- पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने तीन करोड़ की लागत से कराए विकास कार्य


कुरावली/मैनपुरी। नगर के मोहल्ला घरनाजपुर से आगे नेशनल हाईवे के बाईपास के निकट स्थित प्राचीन कुरहट मंदिर का सौदर्यीकरण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। नगर के ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर के सौदर्यीकरण के लिए आदर्श नगर पंचायत के चेयरमैन धर्मेन्द्र वर्मा धम्मा ने प्रयास किए थें, चेयरमैन की मांग पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए कुरहट मंदिर का सौदर्यीकरण कार्य कराया, मंदिर परिसर में विकास कार्य लगभग पूर्ण हो चुके है। नगर के ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर का कायाकल्प कराने के लिए नगर के लोग चेयरमैन के सराहनीय प्रयास की प्रशंसा कर रहे है।
कुरावली के मोहल्ला घरनाजपुर से आगे नेशनल हाईवे के बाईपास के निकट ऐतिहासिक प्राचीन कुरहट मंदिर है। जो अपनी धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता के लिए जाना जाता है। मंदिर में देवी- देवताओं की पूजा होती है और यह क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र भी है। यह मंदिर एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल है, जहां भक्त दूर-दूर से आते हैं। इस प्राचीन कुरहट मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। यह मंदिर कुरावली के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, मंदिर में देवी-देवताओं की पूजा की जाती है, और यह क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र है। मंदिर का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है, और यह एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल है। भक्त दूर-दूर से यहां आकर दर्शन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि मंदिर में दस महाविद्यायों की साधना की गई थी, मंदिर में मातारानी की मूर्ति को भुवनेश्वरी मैया के नाम से जाना जाता है और ऐसा भी कहा जाता है कि महाकाली की दूसरी मूर्ति केवल यहां और कलकत्ता में ही स्थित है। मंदिर में भगवान शिव की एक हंसती हुई मूर्ति भी है।

जर्जर होने के साथ साथ आस्तित्व खोता जा रहा था मंदिर
कुरावली के प्राचीन कुरहट मंदिर परिसर में देवी देवाताओं के करीब आधा दर्जन से ज्यादा मंदिर बने हुए है। यह मंदिर प्राचीन होने की बजह से जर्जर हो चुके थें, सदियां बीत चुकी थी मंदिर परिसर में कोई विकास कार्य नहीं हुआ था, कुरहट पुराना मंदिर होने की बजह से आस्तित्व खोता जा रहा था। कुरहट मंदिर परिसर के अन्य मंदिर भी जर्जर हो गए थें।

मंदिर के सौदर्यीकरण चेयरमैन के अथक प्रयास
नगर का प्राचीन मंदिर जर्जर होने पर आदर्श नगर पंचायत के चेयरमैन धर्मेन्द्र वर्मा धम्मा ने कुरहट मंदिर के सौदर्यीकरण कार्य कराने की अपने मन में ठान ली, उन्होने सौदर्यीकरण कराने के लिए प्रयास शुरु कर दिए, मंदिर सौदर्यीकरण कार्य की मांग उन्होने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सामने रखी, उन्होने चेयरमैन की मांग स्वीकार कर ली, बर्ष 2024 में मंदिर का सौदर्यीकरण कार्य शुरु हुआ जो लगभग पूरा हो चुका है।

पर्यटन मंत्री ने कुरावली में कराए कई ऐतिहासिक कार्य
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा कुरावली क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य कराए गए है। जैसे कुरावली के रामलीला मैदान का सौदर्यीकरण, मोहल्ला कौआटोला स्थित बौद्ध विहार का जीर्णोउद्धार, गांव रसेमर में बजरंगबली मंदिर का विकास कार्य, मैनपुरी तिराहे पर जैन स्तंभ का निर्माण सहित अन्य ऐतिहासिक कार्य कराए गए है। नगर व क्षेत्र के लोग पर्यटन मंत्री के कार्यो की सराहना कर रहे है।

कल पर्यटन मंत्री करेंगे कुरहट मंदिर का लोकार्पण
नगर के प्राचीन कुरहट मंदिर का सौदर्यीकरण पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा कराने पर कार्य पूर्ण हो चुका है। 10 मई को दोपहर 2.30 बजे प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मंदिर का लोकार्पण करेंगे। उक्त आश्य की जानकारी नगर पंचायत चेयरमैन धर्मेन्द्र वर्मा धम्मा ने देते हुए नगर के लोगो से परिवार सहित लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment