सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

मैनपुरी -बाबू सिंह कुशवाहा बौद्ध पूर्णिमा कार्यक्रमों में लेंगे भाग

by morning on | 2025-05-10 18:20:15

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 38


मैनपुरी -बाबू सिंह कुशवाहा बौद्ध पूर्णिमा कार्यक्रमों में लेंगे भाग

morning City

 आज और कल मैनपुरी में रहेंगे, विभिन्न कार्यक्रमो में लेंगे भाग


मैनपुरी। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा 11 और 12 मई को बौद्ध पूर्णिमा कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रुप  में भाग लेंगे। बाबू सिंह कुशवाहा जनपद में विभिन्न जगहो पर आयोजित कार्यक्रमो में भाग लेंगे।
जन अधिकार पार्टी संस्थापक एवं जौनपुर सांसद 11 मई को करहल तहसील क्षेत्र के गांव नानमई में 2 बजे मूर्ति अनावरण व धम्मसभा, धरमंगदपुर नगरिया में 3 बजे मूर्ति अनावरण व धम्मसभा, भोगांव क्षेत्र के गांव रतनपुर किरकिच में 12 बजे मूर्ति अनावरण व धम्मसभा, 4 बजे छाछा में आयोजित शोभायात्रा में भाग लेंगे। 4.30 बजे आलीपुर खेड़ा में धम्मसभा में भाग लेकर जनपद फर्रुखाबाद के संकिसा के लिए रवाना हो जायेंगे। वहां पर देर शांय 7 बजे धम्मसभा में भाग लेंगे।

12 मई को विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग
जौनपुर सांसद 12 मई को सुबह 9 बजे मैनपुरी शहर में आयोजित शोभायात्रा को शुभारंभ करेंगे। दोपहर 1 बजे बिछवां की सभा में, 2 बजे जरामई में बुद्ध कथा शुभारंभ करेंगे। तीन बजे कुरावली के गांव गंगापुर के खेल मैदान में आयोजित बौद्ध पूर्मिमा महोत्सव और धम्मसभा व शोभायात्रा में मौजूद रहेंगे।

बौद्ध अनुयाईयों से भाग लेने की अपील
उक्त कार्यक्रमों की जानकारी जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष रणविजय शाक्य ने दी है। उन्होने कहा है जहां पर बौद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उनकी धम्म प्रेमियो और बौद्ध अनुयाईयों से अपील है कि वह ज्यादा से ज्यादा की संख्या में कार्यक्रमो में भाग लें।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment