सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य मौसम

हाथरस-लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी से लोगों हुआ बुरा हाल

by morning on | 2025-05-11 16:42:43

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 67


 हाथरस-लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी से लोगों हुआ बुरा हाल

Morning City

लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी से लोगों हुआ बुरा हाल

 हाथरस। पिछले सप्ताह में हुई बारिश व बादल छाए रहने से तापमान गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन दो दिन में पारा फिर चढ़ने लगा है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक इसी तरह मौसम तल्ख बना रहेगा।

पिछले दो दिनों की बात करें तो पारा लगातार बढ़ रहा है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं रविवार को इसमें वृद्धि हुई और अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप के चलते लोग घरों से निकलने में कतराने लगे हैं, जो लोग जरूरी काम से निकल रहे हैं वह जहां छांव दिख रहा है वहीं ठहर जा रहे हैं। शहर के तालाब ओवरब्रिज के नीचे आकर लोग गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। दिन में बाजारों में भी सन्नाटा पसर जा रहा है, जिसके कारण दुकानदारों को दिनभर ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है। तेज धूप के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment