सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य जन्म जयंती

मैनपुरी-भगवान गौतम बुद्ध ने हमेशा शांति का संदेश दिया

by morning on | 2025-05-12 16:17:19

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 67


मैनपुरी-भगवान गौतम बुद्ध ने हमेशा शांति का संदेश दिया

Morning City


 गंगापुर खेल मैदान से निकाली विशाल बुद्ध शोभायात्रा


कुरावली/मैनपुरी। तथागत भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान एवं परिनिर्माण का पर्व 2569वीं बुद्ध पूर्णिमा कस्वा में धूमधाम से मनाई गई, जिसके तहत क्षेत्र के गांव गंगापुर के खेल मैदान से सोमवार की प्रातः 6 बजे बाइको से प्रभातफेरी निकाली गई, नगर व क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने प्रभातफेरी में भाग लेकर क्षेत्र के गांवों में घूमकर हाथों में पंचशील ध्वज लेकर आपस में भाईचार से रहने का संदेश देते हुए चल रहे थें। गंगापुर खेल मैदान परिसर में मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान आदि कार्यक्रम के बाद शाम को विशाल शोभायात्रा निकालकर लोगों को शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
बुद्ध पूर्णिमा का पर्व सोमवार को धूमधाम से श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। क्षेत्र के गांव गंगापुर के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के संस्थापक जौनपुर सांसद बाबूसिंह कुशवाहा तथागत भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। बुद्ध ज्ञान का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने हमेशा शांति का संदेश देते हुए लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दी थी। उन्होने आगे कहा कि बौद्ध धर्म सत्य एवं अहिंसा पर आधारित है। इस धर्म से व्यक्ति एवं समाज में आंतरिक गुणों का विकास होता है।

बौद्ध धर्म सभी के अंदर विद्यमान हैं
पूर्व सपा सदर विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव ने कहा कि बौद्ध धर्म सभी के अन्दर विद्यमान है। सतकर्म करना ही मूल भावना है। व्यक्ति के अंदर हमेशा अन्तद्धंद चलता है। जिसमें वह अच्छे बुरे कर्माे का निर्णय करता है। संयम शील व्यक्ति का आचरण ही समाज को नई प्रेरणा देता है। बौद्ध धर्म किसी भी धर्म के प्रति अतिसंवेदनशील नहीं है। लेकिन वह संवेदनशीलता की भावना को प्रेरित करता है।

म सब बुद्ध के बताएं मार्ग पर चलकर काम करें
सपा नेता महाराज सिंह शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध की असली जयंती तब सार्थक होगी जब हम सब उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर काम करें। आज हम लोग हिंसा, भ्रष्टाचार आदि में फंसकर एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं, जो समाज के लिए घातक है। बुद्ध का सपना था कि हम लोग हिंसक न बनें। हमेशा एक-दूसरे के साथ भाईचारे का व्यवहार करें, लेकिन आज हमारे समाज में ऐसा नहीं हो रहा है।

कुरावली क्षेत्र के गांवों में मनाई बुद्ध पूर्णिमा
कस्वा क्षेत्र के गांव जुन्हैसा, रोशिंगपुर, फिरोजपुर, आठपुरा, फतेहजंगपुर, दिवरई आदि में भगवान गौतम बुद्ध की 2569वीं बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई, जिसके तहत बौद्ध अनुयाईयों ने तथागत गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया, तत्पश्चात सभी गौतम बुद्ध के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रमो में लोगो ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

कुरावली में जगह जगह यात्रा का स्वागत
गंगापुर खेल मैदान में पूजन के बाद बुद्ध शोभायात्रा प्रारंभ हुई, शोभायात्रा ने नगर के जीटी रोड, घिरोर रोड, बाईपास रोड, मोहल्ला कौआटोला, सदर वाजार आदि जगहो का भ्रमण करके गंगापुर खेल मैदान में पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां शामिल थीं। रास्ते में जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत किया गया।

बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
गंगापुर के खेल मैदान में बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष उमेश चन्द्र शाक्य, सचिव विपिन शाक्य, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार शाक्य अध्यापक, जन अधिकार पार्टी जिलाध्यक्ष रणविजय शाक्य, रामसिंह शाक्य, नीरज शाक्य, बौद्ध धर्म प्रचारक दिनेश प्रियदर्शी, ओमशंकर प्राचार्य, डॉ. चोखेलाल शाक्य, डॉ. राजेश कुमार शाक्य, गंगापुर प्रधान गोविन्द शाक्य, देवेन्द्र उर्फ टीटू शाक्य, जयपाल शाक्य, रनवीर सिंह शाक्य, तेजवीर सिंह उर्फ निक्कू शाक्य, सत्यवीर शाक्य, अखिलेश शाक्य, ग्रीश चन्द्र शाक्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अरुण कुमार शाक्य ने किया।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment