सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

मैनपुरी-दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका मिला छात्रा का शव

by morning on | 2025-05-15 16:13:51

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 70


मैनपुरी-दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका मिला छात्रा का शव

Morning City


गैगरेप के बाद हत्या की आशंका, सगे मामा के बेटे और उसके साथियो पर आरोप


बेवर/मैनपुरी। थाना क्षेत्र के कांसेपुर रजबहा के पास गुरुवार की दोपहर सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां बरगद के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से अनुसूचित जाति की 12वीं कक्षा की एक छात्रा का शव लटका हुआ मिला। सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका परिवार ने जाहिर की है। सगे मामा के बेटे और उसके साथियों पर इस वारदात को अंजाम दिए जाने का आरोप है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली मृतक किशोरी के परिजनों ने बताया कि बेटी सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची। दोपहर में घर भी नहीं लौटी। इस पर परिजन उसे तलाश रहे थे। तभी किशोरी के पिता के पास फर्रुखाबाद में रहने वाले साले का फोन आया। उसने बताया कि बेटी कांसेपुर बंबा के पास है। परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां किशोरी को बरगद के पेड़ पर लटका पाया।

खून से सने हुए थें किशोरी के कपड़े
 मृतका किशोरी के कपड़े खून से सने हुए थे, जिससे सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का संदेह गहरा रहा है। किशोरी के पिता ने अपने साले के बेटे व उसके साथियों पर इस वारदात को अंजाम देने का शक जताया है। बताया जा रहा है कि मामा का बेटा किशोरी को सुबह स्कूल जाते समय रास्ते से ही अपने साथ ले गया था। किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथियों के साथ साथ उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।

वारदात से गांव में आक्रोश का माहौल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इलाके में घटना से शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की है।  आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment