सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य श्रद्धांजलि

गुरसहायगंज-पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व महेंद्र सिंह टिकैत

by morning on | 2025-05-16 16:06:17

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 71


गुरसहायगंज-पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व महेंद्र सिंह टिकैत

Morning City

 चौधरी टिकैत ने की किसानों के हितों एवं अधिकारों की रक्षा- शमीम सिद्दीकी

 जिला अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी भंग की, पुनः किया जाएगा गठन

गुरसहायगंज/ कन्नौज: आजीवन किसान के हितों, उनके अधिकारों की रक्षा में समर्पित रहने वाले किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की  पुण्यतिथि  हवन पूजन कर मनाई गई  इस दौरान भारतीय किसान यूनियन  प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम  सिद्दीकी ने कहा कि    संघर्ष के योद्धा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के हक की आवाज उठाने की बेमिसाल ताकत दी
 क्षेत्र के च्यवन ऋषि आश्रम में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में विधि विधान से हवन पूजन किया गया इसके उपरांत किसने की आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी  ने कहा कि स्वर्गीय  महेंद्र सिंह टिकैत ने अपना सारा जीवन किसानों के हकों के लिए समर्पित कर दिया। स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत आज हमारे बीच भले ही ना हो लेकिन वह हम सभी के आदर्श हैं प्रेरणा स्रोत हैं उनके बताए  मार्ग पर चलते हुए हम सभी आजीवन किसानों के हितों की रक्षा करते रहेंगे।

 जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुसुम चौहान   ने   कहा कि बाबा टिकैत ने कभी अपने उसूलों से समझौता नहीं किया पुण्यतिथि पर भाकियू संस्थापक की स्मृतियां याद आती हैं। सबसे अंत में जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने जिला कार्यकारिणी भंग किए जाने की घोषणा की है साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी बैठक में नव कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा इस मौके पर मुख्य रूप से महंत अयोध्या वासी महाराज कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हरी बाबू अग्निहोत्री सुरेश यादव प्रमोद तिवारी डॉक्टर साजिद हुसैन  मारूफ खान शबनूर खान जिला सचिव ठाकुर धर्मेंद्र सिंह बबलू रिजवान अहमद मोइन अहमद अनिल माथुर उपेंद्र आलोक राजपूत, इरशाद अली  मुईन अहमद,रवि राजपूत,मानसिंह,नोमान सिद्दीकी, मो आमिर खान अमित कुमार,मो.रेहान मोहित सिंह,रणजीत सिंह,दानिश,कृपाशंकर,  इंद्रजीत,अनवर खान,शकील खान, फकरे आलम अकील खान सत्यम प्रजापति प्रशांत गौतम रामबाबू तिवारी सियाराम ऋषिकांत शुक्ला राकेश बाथम सत्यनारायण कन्नौजिया जफर खान अरसलान सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment