सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

बेवर-गला घोंटकर की गई थी किशोरी की हत्या

by morning on | 2025-05-17 08:23:48

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 95


बेवर-गला घोंटकर की गई थी किशोरी की हत्या

Morning City

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइडें सुरक्षित

 जांच के लिए बिसरा भी संरक्षित किया गया, आगरा एफएसएल में भेजा जाएगा

मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र के कांसेपुर बंबा के पास गुरुवार की दोपहर बरगद के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली किशोरी की हत्या की गई थी। शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम करने का बाद किशोरी की मौत का कारण बताया है। डॉक्टरो ने बताया कि उसका गला रस्सीनुमा किसी वस्तु से घोंटा जाना पाया गया है। इधर, दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं किया है। स्लाइड बनाकर जांच के लिए सुरक्षित की गई हैं। विसरा भी जांच के लिए रखा गया है। इन दोनों को पुलिस आगरा एफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा, इधर, शुक्रवार शाम को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। इसके बाद रात को परिजन ने पुलिस को तहरीर दी।

      बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी 12वीं कक्षा की छात्रा गुरुवार की सुबह सुबह सात बजे अपने घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। मगर, वह स्कूल नहीं पहुंची। इसके बाद दोपहर एक बजे के बाद तक घर भी नहीं लौटी। किशोरी के पिता के अनुसार उनके फोन पर फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद निवासी साले का फोन आया। कहा, बेटी कांसेपुर बंबा के पास है। वह मौके पर पहुंचे तो वहां बेटी पेड़ पर लटकी मिली। आरोप है कि बेटी को साले का बेटा अपने साथ ले गया। उसने साढू के बेटे को भी बुला लिया। दोनों ने बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मृतक किशोरी के मामा के बेटे, मामा और मौसी के बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है। रात को परिजन की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment