सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य स्वास्थ्य

गौतम बुद्ध नगर- होंडा इंडिया फाउंडेशन की पहल से स्वास्थ्य जागरूकता को बल

by morning on | 2025-05-17 08:55:38

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 66


गौतम बुद्ध नगर- होंडा इंडिया फाउंडेशन की पहल से स्वास्थ्य जागरूकता को बल

Morning City

गौतम बुद्ध नगर में सामुदायिक सशक्तिकरण की नई दिशा

स्वस्थ जीवनशैली के लिए संवाद और सहयोग

कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप से जमीनी बदलाव की शुरुआत


गौतम बुद्ध नगर- जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में जनपद में होंडा इंडिया फाउंडेशन (HIF) द्वारा विगत दिवस "संभव है – स्वस्थ जीवन का आधार" थीम के अंतर्गत एक कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

     बाल विकास परियोजना अधिकारी दनकौर संध्या सोनी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ज़मीनी स्तर पर लोगों में स्वास्थ्य, कल्याण और समग्र जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना था।

  कार्यक्रम में सामूहिक क्षमता निर्माण पर ज़ोर देते हुए विविध इंटरऐक्टिव सेशन्स और विशेषज्ञ संवाद आयोजित किए गए। इनमें गैर-संचारी रोगों, तनाव प्रबंधन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल जैसे विषयों पर     चर्चा की गई।

      समूह गतिविधियाँ, विचार-मंथन सत्र और प्रतिभागियों को सम्मानित करने के आयोजन ने संवाद को और भी प्रभावी बना दिया। इस दौरान स्थानीय समुदाय, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए और मिलकर एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में प्रतिबद्धता व्यक्त की।
      इस आयोजन ने न केवल होंडा इंडिया फाउंडेशन की शिक्षा और सशक्तिकरण के माध्यम से समुदायों के स्वास्थ्य और समृद्धि को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया, बल्कि यह दर्शाया कि स्वास्थ्य, कल्याण और जीवनशैली पर केंद्रित संवाद सामुदायिक विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment