सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

करहल-फांसी पर किशोरी का शव लटका मिलने से फैली सनसनी

by morning on | 2025-05-17 16:30:43

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 50


करहल-फांसी पर किशोरी का शव लटका मिलने से फैली सनसनी

फोटो परिचय-मृतका किशोरी रीता का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन।

Morning City


शुक्रवार की रात से थी लापता, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस


मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र के गांव अगरापुर में शनिवार की सुबह एक किशोरी का शव शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। किशोरी शुक्रवार रात 9 बजे से लापता थी। उसकी हत्या की गई है या फिर यह आत्महत्या, इसकी जांच के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजन इस घटना को लेकर कुछ भी नहीं बता पा रहा है। पुलिस अपने स्तर से सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है।
करहल थाना क्षेत्र के गांव आगरापुर निवासी 15 वर्षीय रीता पुत्री कृष्णमुरारी कक्षा 8 की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार रात 9 बजे घर से लापता हो गई थी। शनिवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने अगरापुर से गोकुलपुर जाने वाले मार्ग पर एक खेत में उसका शव राहगीरों ने देखा। गांव वाले मौके पर पहुंचे। पहचान के बाद रीता के परिजन को बुलाया गया। सूचना पर करहल थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी, सीओ अजय सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

सगा भाई भी सड़क हादसे में घायल
अपनी बहन रीता का शव पेड़ पर लटका देखकर मोटरसाइकिल से पुलिस को सूचना देने के लिये थाने जा रहे भाई दीवान सिंह को गांव अंडनी के पास लोडर वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिये सैफई अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है ।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment