सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य श्रद्धांजलि

दन्नाहार-दो भाईयों की एक साथ चिताएं जली तब हर आंख हुई नम

by morning on | 2025-05-17 17:02:35

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 68


 दन्नाहार-दो भाईयों की एक साथ चिताएं जली तब हर आंख हुई नम

Morning City
एक भाई की बीमारी से मौत, दूसरे की सदमा लगे से हुई मौत
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला अखई में दो सगे भाइयों की एक ही रात में मौत हो गई। पहले बड़े भाई की बीमारी के चलते मौत हो गई। छोटे भाई को बड़े भाई की मौत का गहरा सदमा लगा। पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो छोटे भाई ने भी प्राण त्याग दिए। दोनों भाइयों की एक साथ चिताएं जलीं। परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला अखई निवासी 63 वर्षीय उमेश सिंह चौहान दन्नाहार स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त थे। 13 मई को उमेश की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आगरा ले गए थे। वहां से फिरोजाबाद में भर्ती कराया था। 15 मई की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। तीसरे नंबर के भाई गणेश का उमेश के प्रति गहरा स्नेह था। परिजन ने इस खबर को उनसे छिपाने की कोशिश की। 15 मई की रात करीब 1.30 बजे उमेश का शव घर पहुंचा, तो चीत्कार और विलाप से माहौल गमगीन हो गया। रात 2.30 बजे परिजन के रोने की आवाज सुनकर गणेश की नींद खुली। उन्हें पता लगा कि बड़े भाई अब नहीं रहे, तो उनका हृदय टूट गया। भाई की मौत की खबर सुन गणेश सिंह चौहान ने भी मौके पर ही प्राण त्याग दिए।

कुछ घंटो के अंतराल में दो भाईयों की मौत
एक ही घर में, कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो भाइयों की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा गया। शुक्रवार शाम गांव में ही दोनों भाइयों का एक साथ गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। उमेश अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं, जबकि गणेश के बेटा-बेटी अब अकेले रह गए हैं।

हृदय विदारक घटना से परिवार में मातम

परिवार में उमेश और गणेश के अलावा दो अन्य भाई बृजेश सिंह, जो गुजरात में नौकरी करते हैं, और मुनेश सिंह जो मैनपुरी के सीएचसी कुचेला में डॉक्टर हैं। इस हृदयविदारक घटना ने उनके घरों में भी मातम पसर गया। बृजेश भाइयों की एक साथ मौत की खबर सुनकर गुजरात से गांव पहुंचे।

प्रेरणादायक था दोनो भाईयो का आपसी प्रेम
उमेश और गणेश का अटूट बंधन, उनका साथ-साथ रहना, एक-दूसरे के प्रति उनका गहरा प्रेम गांव में भी प्रेरणादायक था। शुक्रवार को जब दोनों भाइयों की एक साथ चिता जली तो उनको याद कर लोग रोने लगे। नगला अखई गांव में हर आंख नम है। गांव वालों का कहना है कि यह सिर्फ दो व्यक्तियों की मौत नहीं, बल्कि एक अटूट बंधन और गहरे प्रेम की करुण कहानी है, जो हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment