सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

बेवर-क्रिकेट खेलते पर विवाद में गोली मारकर किया घायल

by morning on | 2025-05-18 17:46:54

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 31


बेवर-क्रिकेट खेलते पर विवाद में गोली मारकर किया घायल

फोटो परिचय- सीएचसी पर घटना के जुटी भीड़ व घायल युवक बीपेन्द्र

Morning City

बेवर/मैनपुरी। थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया रामनगर में रविवार शाम क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बेवर थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया रामनगर में रविवार की शाम दो टीमों में मैच चल रहा था। इसी दौरान वाइड व राइट बॉल को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगो द्वारा विपेंद्र सिंह पुत्र सुचेंद्र सिंह निवासी नगला परम के दाएं पैर की जांघ में गोली मार दी। गोली लगने से विपेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गए तथा रजत कुमार पुत्र सुनील यादव के माथे में छार्रा लगने से वह भी घायल हो गया। गोली चलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर लाया गया जहां से उसे गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment