सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य जन्म जयंती

हाथरस-विद्यापीठ इंटर कालेज में मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

by Morning on | 2025-05-19 15:31:34

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 24


हाथरस-विद्यापीठ इंटर कालेज में मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

फोटो - अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाते गुरु व शिष्य

Morning City

विद्यापीठ इंटर कालेज में मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती
 
हाथरस।  विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी हाथरस में प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को अहिल्यावाई होल्कर के जीवन और उनके द्वारा समाज के प्रति समर्पण को विस्तार पूर्वक बताया।
सोमवार को अहिल्यावाई होल्कर जंयती मनाते वक्त प्रधानाचार्य ने बताया कि उन्होंने जल संरक्षण और संवर्धन के लिए कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया। भूखों के लिए अन्न क्षेत्र खोले, प्यासों के लिए प्याऊ का निर्माण करवाया। अनेक घाट बनवाये। सैन्य शक्ति और रणनीति देवी अहिल्याबाई केवल एक शासिका नहीं बल्कि एक सशक्त सैन्य नेता भी थीं। शिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि  एक महान मराठा शासिका और परोपकारी थीं। उन्होंने मल्हार राव होलकर के नेतृत्व में होलकर राजवंश के शासनकाल में मालवा क्षेत्र की रक्षा की और प्रशासन में सुधार किया। वे अपने न्याय, कुशल शासन और समाज सुधारों के लिए जानी जाती हैं।   नीरज गुप्ता ने छात्र-छात्राओं द्वारा अहिल्याबाई होलकर पर रंगोली बनवायी। तथा छात्राओं की दौड़ कराई गई।इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment