सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

मैनपुरी-संदिग्ध परिस्थतियों में युवक की मौत

by Morning on | 2025-05-19 16:29:25

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 43


मैनपुरी-संदिग्ध परिस्थतियों में युवक की मौत

फोटो परिचय-मृतक का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन।

Morning City


परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप


मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र में युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परजिनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करहल थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर नगरिया निवासी 18 बर्षीय अंकित जाटव पुत्र लक्ष्मण सिंह की रविवार रात करीब 9 बजे घर मे ही संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर युवक की मौत के बारे में स्पष्ट कारण की जानकारी हो सकेगी।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment