सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य जन्म जयंती

मैनपुरी-रानी अहिल्याबाई होलकर प्रशासक के साथ समाज सुधारक थी

by Morning on | 2025-05-19 16:40:37

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 56


मैनपुरी-रानी अहिल्याबाई होलकर प्रशासक के साथ समाज सुधारक थी

फोटो परिचय- रानी अहिल्यावाई होलकर की जयंती मनाते अध्यापक व अन्य।

Morning City

रानी अहिल्याबाई होलकर प्रशासक के साथ समाज सुधारक थी

जयंती पर सुदिती ग्लोबल एकेडमी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित


मैनपुरी। सोमवार को शहर के देवी वाईपास रोड स्थित सुदिती ग्लोबल एकेडमी में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में विविध प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन शासन के निर्देशानुसार आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की श्रंखला का हिस्सा थे, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रानी अहिल्याबाई होलकर के त्याग, सेवा और न्यायमूलक शासन से प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत रंगोली प्रतियोगिता से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, कार्यों और आदर्शों को रंगों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर न केवल एक कुशल प्रशासक थीं, बल्कि वे समाज सुधारक और महिलाओं के उत्थान की प्रतीक भी रहीं। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि नारी शक्ति जब दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ती है, तो वह समाज और राष्ट्र दोनों को दिशा दे सकती है।

महिला सशक्तिकरण के लिए दौंड का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान ही रन फॉर वुमन एम्पावरमेंट (महिला सशक्तिकरण हेतु दौड़) का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह दौड़ महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और सामाजिक स्थान की महत्ता को रेखांकित करने वाला संदेश बनकर उभरी। प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने कहा कि हमारे विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नैतिक और सामाजिक चेतना से परिपूर्ण बनाना है।

महिलाओं के सम्मान और अधिकारो की बात की थी
प्रबंध निदेशक डॉ. लव मोहन ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने उस समय में भी महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की बात की, जब समाज में उनका स्थान सीमित था। आज के युग में उनके विचार और कार्य और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। विद्यालय परिसर में बच्चों की रंगोलियों और दौड़ के उत्साह ने यह सिद्ध कर दिया कि आज की युवा पीढ़ी अपने इतिहास, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को लेकर सजग है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment