सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य विकास

मैनपुरी-शाक्य दंपति के प्रयास से हुआ अशोक स्तंभ का निर्माण

by Morning on | 2025-05-19 16:46:55 Last Updated by Morning on2025-07-19 02:36:55

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 106


मैनपुरी-शाक्य दंपति के प्रयास से हुआ अशोक स्तंभ का निर्माण

फोटो परिचय- चौहानपुर का 50 फुट ऊचा अशोक स्तंभ

Morning City

करीब आठ साल में बनकर तैयार हुआ राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ


मैनपुरी। विकास खंड जागीर क्षेत्र के गांव चौहानपुर में गांव निवासी एक शाक्य दंपति ने अथक प्रयास करके एक विशाल राष्ट्रीय चिन्ह सम्राट अशोक स्तंभ का निर्माण कराया है। इसकी ऊचाई 50 फुट है। यह आसपास के क्षेत्र में सबसे ऊचा अशोक स्तंभ बताया जाता है।
गांव चौहानपुर निवासी एड. मनोज शाक्य व उनकी पत्नी जिपं सदस्य और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य द्वारा गांव पिछले काफी समय से गांव अशोक स्तंभ बनाने के प्रयास किए जा रहे थें, दंपति की पहल पर गांव के रामऔतार शाक्य और कृष्णमुरारी ने पंचशील महिला विकास समिति को भूमि दान में दी, भूमि मिलने के बाद दंपति को मानो एक नया हौसला मिल गया, मनोज और विनीता शाक्य के अथक प्रयास के बाद अशोक स्तंथ बनाने का सपना उनका पूरा हो गया, उनकी मेहनत को परिवार सहित ग्रामीणों, रिश्तेदारो, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगो का सहयोग मिला, जिसके बाद गांव में 50 फुट ऊचा राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ का निर्माण कराया गया।

बिहार के करीगरो ने किया है निर्माण
एड. मनोज शाक्य और विनीता शाक्य ने बताया कि अशोक स्तंभ सारनाथ से लिया गया था, जिसकी प्रकृति का ऐतिहासिक निर्माण संघर्षपूर्ण स्थित कोरोना काल में बिहार के कारीगरो द्वारा किया गया है।

आठ साल में बनकर तैयार हुआ अशोक स्तंभ
शाक्य दंपति ने बताया कि देश के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ के निर्माण करीब आठ साल लग गए है। बिहार के कारीगरो की लगातार मेहनत के बाद भी इसके निर्माण में आठ साल लग गए है। अशोक स्तंभ का निर्माण होना भी मैनपुरी जनपद के लिए गर्व की बात है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment