सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य शहर की गतिविधयाँ

हाथरस-भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

by morning on | 2025-05-20 16:29:35

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 38


हाथरस-भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

फोटो -कलश यात्रा में मौजूद भक्त
 
Morning City

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

हाथरस। कस्बा सासनी के श्रीरामलीला मैदान में संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ किया गया। जिसमें जिसमें पीत वस्त्र पहनकर महिलाओं द्वारा कलश अपने सिर पर रखकर प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के बाद शाम को तीन बजे से धुंधकारी और गोकर्ण की रोचक कथा का वर्णन आचार्य अतुल कृष्ण भारद्धाज ने किया।
  मंगलवार को हरि भजन सर्कीतन मंडल द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा आगरा अलीगढ राजमार्ग पर स्थित बडे हनुमान जी से शुरू होकर श्री रामलीला मैदान में कथास्थल पहुुची। जहां आचार्य आचार्य अतुल कृष्ण भारद्धाज द्वारा गोकर्ण और धुंधकारी की कथा का रोचक वर्णन किया। आचार्य ने बताया कि  श्रीमद्भागवत कथा श्रवण अैर मनन ही मोक्ष का सुलभ मार्ग है।  इस दौरान मुख्य यज्ञमान गीतेश शर्मा, राजा परीक्षित के रूप में पवन कुमार शर्मा, अंजू शर्मा, राहुलदेव शर्मा, संतोष शर्मा, अतुलदेव शर्मा, प्रियका शर्मा, के अलावा शंकरलाल रावत, आशु शर्मा, अंकूर वर्मा, हेमन्त शर्मा, सैकडों भक्त श्रोता मौजूद थे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment