सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य ऑपरेशन सिन्दूर

कुरावली-तिरंगा यात्रा निकालकर किया सेना के शौर्य का सलाम

by morning on | 2025-05-21 16:24:33

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 53


कुरावली-तिरंगा यात्रा निकालकर किया सेना के शौर्य का सलाम

फोटो परिचय-तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपाई।

Morning City


भारतीय सेना ने पाकिस्तान दिया मुंहतोड़ जबाव

कुरावली/मैनपुरी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश की जनता भारतीय सेना के शौर्य और अदम्य साहस की सराहना कर रही है। बुधवार को नगर में भी भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा धम्मा ने भाग लिया। उन्होने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान नगर पंचायत चेयरमैन धर्मेन्द्र वर्मा धम्मा ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान के आतंकवाद को मुहंतोड़ जवाब दिया है। उन्हे भारतीय सेना पर गर्व है। हमारी सेना ने गौरन्वित किया है। इसीलिए पूरा देश सेना के शौर्य को सलाम कर रहा है। सेना ने पड़ोसी मुल्क को उसकी औकात बताने का काम किया है। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ गल्लामंडी परिसर से हुआ तथा समापन जीटी रोड पर थाने के सामने हुआ।

भारत माता की जय के लगे जयकारे

कुरावली में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ नगर के लोग अपने हाथों तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थें। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के गाने भी गूंज रहे थें। इस दौरान चेयरमैन तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए हाथ में तिरंगा लेकर लोगो का मनोवल बढ़ाते हुए चल रहे थें। नगर में निकलने पर कई जगहो पर तिरंगा यात्रा पर फूल बरसाएं गए।

तिरंगा यात्रा में यह रहे मौजूद
कुरावली में निकाली गई तिरंगा यात्रा में अजय कुशवाह, अजय कुमार शाक्य, कुरावली भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम रातपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम वर्मा, पूर्व चेयरमैन अभिलाख सिंह राठौर, पिन्टू गुप्ता, चंद्रकांत तिवारी, सभासद राजपाल उर्फ भूरे दिवाकर, वीरेन्द्र शाक्य, बृजेश जादौन, प्रज्वल वर्मा, नितिन आर्य, आशिफ फारुकी, नीलेश राजपूत आदि मौजूद रहे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment