सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी 22 मई को आयेंगे हाथरस

by morning on | 2025-05-21 16:49:44

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 30


केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी 22 मई को आयेंगे हाथरस

फोटो -जयंत चौधरी

Morning City

अमृत भारत हाथरस सिटी के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल


 हाथरस। रालोद के मुखिया एव केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी 22 मई को हाथरस आ रहे है । वह अमृत भारत हाथरस सिटी के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। प्रशासन को उनके आगमन की सूचना प्राप्त हो गई है। जयंत चौधरी के हाथरस आगमन को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
जयंत चौधरी प्रातः 6 बजे दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते चलेंगे और प्रातः 8:00 बजे हाथरस पहुचेंगे। वह 9 बजे से अमृत भारत हाथरस सिटी के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। दो घंटे रूकने के बाद 11 बजे वापस दिल्ली को प्रस्थान कर जायेंगे। बता दें अमृत भारत योजना के तहत देश के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जायेगा।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment