सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य भ्रष्टाचार

मैनपुरी-होर्डिंग ठेको में भ्रष्टाचार, नगर पालिका खाली हाथ, ठेकेदार मालामाल

by morning on | 2025-05-23 16:54:33

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 100


मैनपुरी-होर्डिंग ठेको में भ्रष्टाचार, नगर पालिका खाली हाथ, ठेकेदार मालामाल

फोटो परिचय-नगर पालिका मैनपुरी।

Morning City



नगर पालिका के कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा था भ्रष्टाचार


मैनपुरी। नगर पालिका में होर्डिंग के ठेकों में वर्षों से भ्रष्टाचार का खेल चल रहा था। नगर पालिका कर्मियों की मिलीभगत से होर्डिंग का ठेका मात्र 60 से 70 हजार रुपये में उठता रहा, जबकि ठेकेदार लाखों कमाते रहे। इसका खुलासा तब हुआ जब वर्ष 2025-26 के लिए खुली बैठक में होर्डिंग का ठेका 7.5 लाख रुपये तक पहुंच गया, लेकिन ठेकेदार जमानत राशि छोड़कर भाग गया।
ज्ञात हो कि मैनपुरी शहर के लगभग हर चौराहे और तिराहे पर होर्डिंग लगे होने के बावजूद, नगर पालिका को पिछले वर्षों में नाममात्र की आय हुई। सूत्रों के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया में विभाग की मिलीभगत के कारण ऐसा हुआ। कम बोली पर ठेका उठाने वाले ठेकेदारों ने खूब मुनाफा कमाया, जिसके चलते इस वर्ष खुली बोली 7.5 लाख तक पहुंच गई। अब सवाल यह है कि यदि पहले के ठेकों में लाभ नहीं था, तो इस बार इतनी ऊंची बोली क्यों लगी। खुली बैठक में जब ठेकेदार ने होर्डिंग के टेंडर में बोली लगाई थी, लेकिन अब वह काम करने के लिए तैयार नहीं है।

फिर से कमीशन खोरी का खेल शुरु
विभागीय सूत्रों की मानें तो फिर से कमीशन खोरी का खेल शुरू हो गया है। पिछले सालों की तरह टेंडर प्रक्रिया निरस्त कराकर नये सिरे से टेंडर 70 से 80 हजार में ही लाने की तैयारी है। इससे कि मोटा कमीशन लेकर ठेकेदारों की जेब भरी जा सके।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment