सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य शहर की गतिविधयाँ

मैनपुरी-हरे पेड़ काटने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

by morning on | 2025-05-25 17:12:35

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 157


मैनपुरी-हरे पेड़ काटने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

फोटो परिचय-जाम लगाकर प्रदर्शन करते हुए लोग।

Morning City


- सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन, दो घंटे से ज्यादा लगा जाम


- लोगो के विरोध के आगे पेड़ो को काटने का काम रोकना पड़ा


मैनपुरी। कोतवाली सदर के इलाका स्टेशन रोड पर रविवार की सुबह सड़क चौड़ीकरण को लेकर हरे पेड़ काटे जा रहे थे। इस दौरान करणी सेना के जिलाध्यक्ष अपने समर्थक व स्थानीय लोगों के साथ वर्षों पुराने पेड़ काटे जाने का विरोध करते हुए सड़क पर बैठ गए। जाम की सूचना पर एसडीएम सदर, सीओ सिटी और अधिशासी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लोगों के विरोध के आगे अधिकारियों को पेड़ काटे जाने का काम रोकना पड़ा। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे से लगा जाम खोला। तब पुलिस ने मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।
ज्ञात हो कि शहर के स्टेशन रोड पर सड़क चौड़ीकरण के कार्य के लिए करीब 43 पेड़ काटे जाने हैं। रविवार को लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मार्ग पर पेड़ों का कटान कर रहे थे। इस दौरान एक कई वर्ष पुराना पेड़ काट कर गिरा दिया। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जानकारी होने के बाद करणी सेना के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। भाजपा के कुछ युवा नेता भी आ गए। स्थानीय लोगों के साथ विरोध में शामिल हो गए। विरोध और जाम की सूचना पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी लोक निर्माण विभाग धनुषधारी भी मौके पर पहुंचे।

लगातार बढ़ रहा था लोगो का विरोध
अधिकारियों ने जाम लगाकर प्रदर्शन करने वाले लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर जाम लगाए लोग काम न रुकने तक मानने को तैयार नहीं थे। विरोध लगातार बढ़ता जा रहा था। आखिरकार अधिकारियों ने पीछे हटने का निर्णय लिया और जाम लगाए लोगों को आश्वासन दिया कि काम को रुकवा दिया गया है। एसडीएम ने उनकी मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। काम रोके जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे से लगे जाम को खोला। इसके बाद पुलिस ने मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।

दो घंटे बाद अधिकारियों के समझाने पर जाम खोला
एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने लोगों को समझा बुझाकर जाम को खुलवा दिया। जब लोग हटने लगे तो लोगों ने अधिकारियों से साफ कर दिया कि चोरी छिपे पेड़ कटान का काम शुरू न किया जाए नहीं तो वह लोग फिर से सड़क पर उतरेंगे। वह लोग किसी भी कीमत पर वर्षों पुराने पेड़ों की बलि नहीं चढ़ने देंगे। प्रशासन ने जितने पेड़ काटे हैं। उसकी जगह नए पौधे लगाए जाएं ताकि प्राकृतिक क्षति को पूरा किया जा सके।

जाम के दौरान परेशान दिखे लोग
स्टेशन रोड पर पेड़ काटे जाने के विरोध में करीब दो घंटे तक मार्ग पर जाम के हालात रहे। इस दौरान मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शुरू में जाम को सख्ती से खुलवाने का प्रयास भी किया मगर लोगों का गुस्सा देख पीछे हट गए। जाम खुलने के बाद अधिकारियों व राहगीरों ने राहत की सांस ली।


Additional Image

Video:

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment