सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

भोगांव-एक ही रात में पांच घरो से लाखों की चोरी

by morning on | 2025-05-27 16:25:41

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 89


भोगांव-एक ही रात में पांच घरो से लाखों की चोरी


फोटो परिचय-चोरो द्वारा खेतों में फेंका गया सामान व जांच करती पुलिस।

Morning City

- चोरो ने वारदात करके भोगांव पुलिस को दी चुनौती


मैनपुरी/भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव विनोदपुर में सोमवार की रात में पांच घरों को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घरों का निरीक्षण किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव विनोदपुर में सोमवार की रात चोरों ने गांव में पांच घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी कर ली। गांव के गंगा सहाय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि बीती रात वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। तभी चोर दरवाजा खोलकर घर में रखी दो अंगूठी, एक झाला, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल बक्से से निकाल ले गए। बक्से को खेतो में फेंक दिया। इसी प्रकार गांव के रामसरन के घर से आठ हजार की नगदी और पायल निकाल ले गए। चोरों ने गांव के ही नंदराम तथा रामसेवक जो कि गांव से बाहर गए थे उनके घरो में भी चोरी कर ली। चोरों ने योगेंद्र के घर से एक अंगूठी व करधनी चोरी कर ली।

अटैची और बक्सों को खेतों में फेंका
चोरों ने घरों से उठाकर लाए गए बक्सों अटैची को गांव से सटे गोविन्द, गंगा सिंह तथा रामविलास के खेतों में ले जाकर फेंक दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और पीड़ितों से जानकारी जुटाई। उन्होंने घटना के संबंध में गांव के लोगों से भी बात की। उन्होंने बताया कि तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment