सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

हाथरस- पीड़ित परिवार ने लगाये पलायन के पोस्टर : कार्यवाही की मांग

by morning on | 2025-05-29 15:37:05

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 32


  हाथरस- पीड़ित परिवार ने लगाये पलायन के पोस्टर : कार्यवाही की मांग

फोटो -पलायन को तैयार पीड़ित परिवार
Morning City

पीड़ित परिवार ने लगाये पलायन के पोस्टर : कार्यवाही की मांग

 हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अलिया में एक परिवार ने अपने घर पर पलायन के पोस्टर लगा दिए हैं। उक्त लोगों का आरोप है कि आरोपियों द्वारा उनके घर पर किए गए पथराव में घायल हुई बच्ची की मौत हो गई। लेकिन आरोपियों पर अभी कार्यवाही नहीं की गई है।थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अलिया निवासी रामप्रकाश ईंट भट्टे पर काम करते हैं और उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने 23 मई को उनके घर पर पथराव किया था। इस बीच उसकी 9 माह की बेटी मीनाक्षी को चोट लग गई। पथराव में घायल 9 माह की बच्ची की मौत के बाद न्याय न मिलने से परेशान हैं। इन लोगों का कहना है कि पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है।पीडितों का आरोप है कि उन्हें दबंगों से अपनी जान का खतरा है। इसलिए वह गांव छोड़कर जाने को मजबूर हैं।  पुलिस ने मीनाक्षी के शव का पोस्टमार्टम कराया था। लेकिन परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है।  रामप्रकाश का कहना है कि दबंग उन्हें गांव में रहने नहीं दे रहे हैं। उनके साथ और भी बड़ी वारदात हो सकती है।



फोटो -पीड़ित परिवार द्वारा लगाया गया पोस्टर

Additional Image
खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment