सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

मेरठ में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में झड़प, फायरिंग; आधा दर्जन से अधिक घायल

by morning on | 2025-03-31 08:32:45

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 369


मेरठ में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में झड़प, फायरिंग; आधा दर्जन से अधिक घायल

मोर्निंग सिटी: मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सुबह ईद की नमाज के बाद दो मुस्लिम पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों में कई राउंड फायरिंग भी हुई है। झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह घटना कस्बा सिवालखास की है।

थाना क्षेत्र के कस्बा सिवालखास में सोमवार को नमाज के बाद कब्रिस्तान से फातिहा पढ़कर कर आ रहे मुस्लिम समाज के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फिर मारपीट के बाद कई राउंड फायरिंग हुई। साथ ही पथराव भी हुआ। जिसमें कई घायल हो गए।

सिवालखास निवासी नवाब पक्ष का घर बीच बाजार में है। रविवार को नियात पक्ष के बच्चे बाजार में खरीदारी करने आए थे। उस दौरान नवाब पक्ष और नियात पक्ष के बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस पर आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कर दिया था।

अगले दिन दोनों पक्ष नमाज के बाद कब्रिस्तान से फातिया पढ़कर लौट रहे थे। तभी रंजिशन दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गाली-गलौज व मारपीट के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। तभी कुछ समय बाद देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। कई राउंड फायरिंग होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस दौरान कई घायल हो गए। हालांकि, तीन लोगों को गोली लगने की सूचना रही।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment