सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

मैनपुरी में हुए खूनी संघर्ष में युवक की मौत

by morning on | 2025-05-31 17:51:39

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 378


मैनपुरी में हुए खूनी संघर्ष में युवक की मौत

फोटो परिचय- बवाल के बाद पहुंची पुलिस

Morning City


- चार गंभीर घायल, बकरी हटाने को लेकर हुआ बवाल

मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र के गांव मकरंदपुर में बकरी हटाने के विवाद में हुए खूनी संघर्ष में घायल अरविंद की सैफई मेडिकल कॉलेज में शनिवार को मौत हो गई। चार घायल अभी भी भर्ती हैं। बीती 29 मई की शाम मकरंदपुर के अरविंद उर्फ पूती अपने खेत में खड़ी मूंग की फसल के पास मौजूद थे। उन्होंने बताया कि तभी पड़ोसी राजेश, शिशुपाल, विरजू और अनिल कुमार की बकरी उनके खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाने लगी।

आरोप है कि जब उन्होंने बकरी हटाने के लिए कहा, तो चारों भड़क गए। उन्होंने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। अरविंद की चीख सुनकर उन्हें बचाने पहुंचे उनके बेटे कल्लू, संदीप पुत्र राजू, राजू और संदीप की पत्नी पिंकी को भी आरोपियों ने घायल कर दिया। सभी घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार दोपहर अरविंद ने दम तोड़ दिया। अन्य का इलाज चल रहा है।

करहल पुलिस पर लगे संगीन इल्जाम
मृतक अरविंद की पत्नी संतोषी ने आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने हल्की धाराओं में केस दर्ज कर तहरीर को नजर अंदाज किया। उधर, सैफई मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर सैफई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक परिवार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। सीओ अजय सिंह चौहान का कहना है कि प्रकरण में धाराएं बदलकर कार्रवाई की जाएगी। निष्पक्ष जांच की जा रही है।

दबंगो के आगे करहल पुलिस नतमस्तक
अगर कहा जाए कि थाना क्षेत्र के दबंगो के आगे करहल पुलिस नतमस्तक नहीं है। पुलिस के नतमस्तक होने की बजह से दबंगो के हौसलें बुलंद है। कुछ पहले भी करहल थाना क्षेत्र के गांव नौरमई निवासी युवक सौरभ कुमार की कुछ दबंगो द्वारा पैसो के लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर मारपीट कर दी गई थी, इससे चार पहले भी इन्हीं दबंगो ने युवक की मारपीट की थी, युवक के लगातार थाने के चक्कर काटने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी, लेकिन करहल पुलिस ने चांदी के चंद सिक्को की खातिर उल्टा पीड़ित पर ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला भी करहल पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment