सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य शहर की गतिविधयाँ

हाथरस-रजिस्ट्री प्रक्रिया निजीकरण के विरोध में आंदोलन जारी:नारेबाजी

by morning on | 2025-06-04 15:56:52

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 50


हाथरस-रजिस्ट्री प्रक्रिया निजीकरण के विरोध में आंदोलन जारी:नारेबाजी

फोटो -निजीकरण के विरोध में आंदोलन करते वकील ,दस्तावेज लेखक और स्टांप वेंडर

Morning City


हाथरस। रजिस्ट्री प्रक्रिया के निजीकरण के विरोध में वकील और दस्तावेज लेखक तथा स्टांप वेंडर आंदोलन कर रहे हैं। तहसील सदर कार्यालय में आज भी वकीलों और दस्तावेज लेखकों का धरना जारी रहा है। आंदोलनकारियों ने तहसील सदर के गेट पर ताले लगा दिए और जमकर नारेबाजी की।रेवेन्यू बार एसोसिएशन और दस्तावेज लेखक एसोसिएशन समेत कई संगठन धरना प्रदर्शन में शामिल हैं।
प्रदर्शनकारियों ने तहसील के गेट पर ताले लगाकर कार्यालयों को बंद करा दिया। वकीलों ने कहा कि यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। जब तक यह अध्यादेश वापस नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा और कोई भी कार्य नहीं होने दिया जाएगा।धरना प्रदर्शन में सुदर्शन शर्मा, शशांक पचौरी, राकेश शर्मा, अवधेश कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार गोस्वामी, जमुना प्रसाद शर्मा, योगेन्द्र सिंह पौरूष, मदनमोहन गौड़, अमित उपाध्याय, विजेन्द्र सिंह कातिब, रघुवीर सिंह राना कातिब, बसन्त लाल, आदित्य कुलश्रेष्ठ, बाबू सिंह आदि मौजूद थे। हड़ताल और धरना प्रदर्शन की वजह से लोगों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं तथा तहसील में रजिस्ट्री कार्य भी नहीं हो पा रहा है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment