सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य विकास

भोगांव-भाजपा प्रदेश मे करा रही बिना भेदभाव के विकास

by morning on | 2025-06-04 16:37:17

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 22


भोगांव-भाजपा प्रदेश मे करा रही बिना भेदभाव के विकास

फोटो परिचय-चौडीकरण मार्ग का शिलान्यास करते विधायक रामनरेश अग्निहोत्री

Morning City

- कुलीपुर संकिसा चौडीकरण मार्ग का विधायक ने किया शिलान्यास


भोगांव/मैनपुरी। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरे प्रदेश मे बिना किसी भेदभाव के बिकास कार्य करवा रही है भाजपा सरकार मे आज पूरे प्रदेश मे खुशहाली का माहौल है तथा आज प्रदेश की जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है।
बुधवार को विधायक रामनरेश अग्निहोत्री नगर के कुलीपुर सकिंसा मार्ग का 12 करोड़ की लागत से होने बाले चौड़ीकरण मार्ग का शिलान्यास करने के बाद उपस्थित लोगो को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि आज भाजपा सरकार मे प्रदेश मे चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया गया है। जहां सड़के चौड़ी नहीं है उन्हें चौड़ा किया जा रहा है। सभी एक्सप्रेसवे को जोड़कर एक किया जा रहा है सड़के बनने से पहले जहां यात्रा दूरी चार घंटे में पूरी होती थी अब मात्र दो घंटे में पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सड़क दोनो तरफ से दो दो मीटर चौड़ी की जाएगी, संकिसा भगवान बौद्ध की पावन नगरी है यहां से लोगो की आस्था जुड़ी है। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द तोमर, कलक्टर सिंह प्रधान, सुनील राजपूत, संजय शर्मा, कौशलेन्द्र चौहान आदि मौजूद थे।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment