सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

मैनपुरी-ठगी के सरगना के 150 से अधिक महिलाओं से संबंध

by morning on | 2025-06-05 16:06:53

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 13


मैनपुरी-ठगी के सरगना के 150 से अधिक महिलाओं से संबंध

फोटो परिचय-पुलिस द्वारा जेल भेजा गया ठग अरविंद और सुमित्रा

Morning City


- साथियों की तलाश में लगी पुलिस, सरगना की करतूत सुन पुलिस भी चकराई

- सेना और पुलिस में भर्ती कराने के नाम देशभर के युवाओं से करोंड़ो रुपए ठग लिए


मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र में भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स के नाम से सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण केंद्र की आड़ में देशभर के युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला अरविंद पांडेय और उसकी कथित पत्नी सुमित्रा को जेल भेजने के बाद पुलिस अब मुकेश उर्फ रामपाल यादव और प्रकाश नाम के व्यक्ति की तलाश में लगी है। मुकेश उर्फ रामपाल डीड लेखक है। वहीं, प्रकाश, बिहार का रहने वाला है। मुकेश ने अरविंद को किशनी में जमीन किराए पर दिलाई थी। प्रकाश ठगी की रकम को मैनेज करता था।
देशभर के युवाओं को सेना में भर्ती के नाम पर करोड़ो ठगने वाला अरविंद पांडेय, जनपद के कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव राजपुर का रहने वाला है। कोतवाली सदर के मोहल्ला गाड़ीवान और फरीदाबाद, हरियाणा में भी उसके मकान है। अरविंद अपनी कथित पत्नी सुमित्रा के साथ मिलकर किशनी में भारतीय प्रोटेक्शन पुलिस फोर्स के नाम से भर्ती प्रशिक्षण केंद्र अवैध रूप से संचालित कर रहा था। तेलंगाना के पिता-पुत्रों ने इसके खिलाफ नौकरी के नाम पर 3-5 लाख रुपये प्रति व्यक्ति ठगने की शिकायत की थी। पुलिस ने जांच कर पुख्ता सबूत एकत्रित करते हुए अरविंद और सुमित्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

महिलाओं से संबंध की बात रुतबे से बताता था
ठग अरविंद के संबंध में पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि वह रंगीन मिजाज था। 150 से अधिक महिलाओं के साथ उसके संबंध रह चुके हैं। इस बात को वह बड़े ही रुतबे के साथ बताता था। पिछले दिनों शहर में खोले गए एक ऑफिस में रखी गई लड़की को भी वह घुमाने लगा था। उससे रुपयों के लेनदेन पर विवाद भी हुआ था।

पुलिस की रडार पर यह लोग भी
अरविंद पांडेय के करीबियों को भी पुलिस ने रडार पर ले लिया है। अरविंद के आयोजनों में शामिल होने वाले, उससे गिफ्ट लेने वाले 100 से अधिक लोगों की सूची इंस्पेक्टर ललित भाटी ने तैयार की है। इंस्पेक्टर के अनुसार अरविंद के साथ उसकी काली करतूत के खेल में इन लोगों की भी भूमिका संदिग्ध पाई जा रही है। इसके अलावा अरविंद के कई फोटो मिले हैं, जो कि उसने एआई की मदद से बनाए हैं, जिनमें वह डीजीपी जैसे अधिकारियों के साथ अध्यक्ष वाली कुर्सी पर बैठा हुआ दिख रहा है। इन फोटो को वह सोशल मीडिया पर अपलोड करता था।

सुमित्रा की चचेरी बहन को भी जाल में फंसाया
पुलिस ने इस कांड में अरविंद की कथित पत्नी सुमित्रा को भी जेल भेजा है। पुलिस जांच में यह भी पता लगा है कि अरविंद ने सुमित्रा की चचेरी बहन को भी जाल में फंसा लिया था। उसे एयर होस्टेस बनाने के सपने दिखाए थे। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है, कुछ संदिग्ध आरोपी हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment