सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

लिबर्टी शूज शोरूम मैनेजर का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव हड़कंप

by morning on | 2025-06-07 17:03:42

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 67


लिबर्टी शूज शोरूम मैनेजर का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव  हड़कंप

फोटो -भुवनेश उर्फ रजत फाइल फोटो 

Morning City

लिबर्टी शूज शोरूम मैनेजर का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव  हड़कंप

 
 हाथरस। शहर के  अलीगढ़ रोड स्थित एक जूता शोरूम के युवा मैनेजर की आज दोपहर गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिलने से भारी सनसनी फैल गई। दोपहर में  शोरूम मैनेजर के कम्पनी के गोदाम में गए थे. और वापस नहीं लौटे। कर्मचारियों को चिंता हुई तो जब एक कर्मचारी गोदाम में गया, तो उसने मैनेजर को फांसी के फंदे पर लटका पाया। घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना हाथरस गेट प्रभारी पहुंच गए और पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जाता है थाना हाथरस के क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर जमुना बाग के सामने एक नामी कंपनी का शूज का शोरूम है, जिस पर आगरा की कालिंद्री बिहार कोतवाली क्षेत्र के शाहदरा निवासी करीब 23 वर्षीय भुवनेश उर्फ रजत पुत्र रवेन्द्र सिंह रोजाना आगरा से हाथरस आते जाते थे। करीब 6 महीने पहले खुले इस शोरूम में वह मैनेजर थे।बताते हैं शोरूम मैनेजर अक्सर परेशान से रहते थे और वह तनाव में थे। कुछ दिन पहले उनका दूसरे राज्य में ट्रांसफर कर दिया गया था। इससे भी वह परेशान थे। जबकि घटना को लेकर प्रेम प्रसंग की भी की चर्चाएं हैं।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया। वहीं सूचना पाकर मृतक के पिता व अन्य परिजन पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए थे।परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है और  पूरे मामले की जांच पड़ताल होनी चाहिए।
शोरूम  मैनेजर के पिता रविंद्र सिंह का आरोप है कि कंपनी का काफी प्रेशर था और बेटे का पंजाब ट्रांसफर कर दिया था। इससे भी उनका बेटा परेशान था।  उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है। अपने तीन भाइयों में रजत सबसे बड़ा था।


फोटो -जाँच करती पुलिस टीम

Additional Image
खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment