सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

किशनी-महंत की मृत्यु के बाद अतिम संस्कार पर हुआ बवाल

by morning on | 2025-06-08 15:39:32

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 37


किशनी-महंत की मृत्यु के बाद अतिम संस्कार पर हुआ बवाल

फोटो परिचय- बवाल के बाद टूटी पड़ी कुर्सियां


Morning City

- 17 घंटे बाद आश्रम के पास पड़ी भूमि पर हुआ अंतिम संस्कार


मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र स्थित रामजानकी आश्रम के 80 वर्षीय महंत की मृत्यु के बाद शव के अंतिम संस्कार को लेकर अनुयायियों और दूसरे पक्ष में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में हुए बवाल के दौरान जमकर लाठी डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए विवाद करने वालों को खदेड़कर भगाया। इसके बाद एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में 17 घंटे के बाद महंत के शव का अंतिम संस्कार किया गया। सूचना पाकर पहुंचे एएसपी नगर ने आश्रम में बैठे व्यक्ति को बाहर निकलवाया। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

किशनी थाना क्षेत्र के जटपुरा चौराहे के निकट स्थित रामजानकी आश्रम के सर्वराकार को लेकर दो पक्षों में कई सालों से विवाद चला आ रहा है। आश्रम के 80 वर्षीय महंत सुरेंद्रदास का गुरुवार की रात निधन हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव लाया गया तो शुक्रवार को अनुयायी आश्रम में अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़ गए, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने गेट में ताला डाल दिया। जिससे नाराज अनुयायियों ने हंगामा शुरू कर दिया था। देर रात मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन अनुयायी आश्रम में ही शव के अंतिम संस्कार की मांग पर अड़े रहे। शनिवार सुबह जब अनुयायी शव यात्रा लेकर आश्रम पहुंचे तो उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इसके दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे। पथराव में तीन लोग घायल भी हो गए।

पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगो पर फटकारी लाठियां
सूचना पाकर एसडीएम किशनी गोपाल शर्मा, सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा, प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां लाठियां फटकारते हुए बवाल करने वालों को खदेड़ दिया गया। इसके बाद प्रशासन ने आश्रम के पास पड़ी भूमि में महंत के शव का अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं सूचना पाकर पहुंचे एएसपी नगर अरुण कुमार सिंह ने अनुयायियों की मांग पर आश्रम के अंदर मौजूद रघुनंदन दास को बाहर निकलवाकर ताला लगवा दिया। इस दौरान एसडीएम गोपाल शर्मा ने आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष तहसीलदार को चाबी सौंप दी है।

आश्रम की बेशकीमती जमीन पर भूमाफियाओं की नजर
जानकारी के अनुसार रामजानकी मंदिर और आश्रम के सर्वराकार को लेकर दो पक्षों में कई सालों से विवाद चला आ रहा है। विवाद का मुख्य कारण आश्रम से जुडी करोड़ों रुपये की 18 बीघा से अधिक जमीन है। जिसको लेकर भू माफिया मंदिर पर अपना-अपना अधिकार जमाना चाहते हैं। वहीं दो साल पहले यहां आकर रहने वाले इटावा के हिस्ट्रीशीटर द्वारा भू माफियाओं से मिलकर कई बार जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया।

बवाल करने पर यह हुए गिरफ्तार
रामजानकी आश्रम पर महंत के अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें प्रवेश उर्फ गुड्डू यादव निवासी नगला मंगद, अनमोल निवासी ढंढौस, संजेश निवासी अलावलपुर फिरोजाबाद, रामचंद्र, कुंतेश कुमार, विजय प्रकाश, आनंद, निवासी बघुइया सैफई इटावा, राधामोहन, बालकराम निवासी झींगूपुर सैफई, जितेंद्र उर्फ मुखिया निवासी हरीसिंहपुर, अंकुर निवासी यादव कालोनी शिकोहाबाद, रामनरेश, आशाराम निवासी नगला लाले सैफई इटावा को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जहां उनसे पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

क्या बोले एसडीएम किशनी
आश्रम के अध्यक्ष तहसीलदार किशनी हैं। जल्द ही मंदिर से जुड़ी 18 बीघा जमीन को कब्जे में लेकर बाउंड्रीवाल कराई जाएगी। विवाद करने वालों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गोपाल शर्मा, एसडीएम किशनी।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment