सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य हादसा

बरात के दौरान बोरवेल में गिरने से मासूम की मौत

by morning on | 2025-06-08 15:45:25

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 55


बरात के दौरान बोरवेल में गिरने से मासूम की मौत

फोटो परिचय-मृतक अंश का फाइल फोटो


Morning City


- शादी वाले घर में मातम का माहौल, सुनाई दे रहीं चीखें


कुरावली/मैनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर झाला स्थित ननिहाल में एक सप्ताह पूर्व मां के साथ आए चार साल का बालक बरात देखते समय अचानक बोरवेल के कुएं में गिर गया। इससे बोरवेल में लगी मोटर में सिर लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बालक को बोरवेल से बाहर निकाला और गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। यहां जांच के बाद डाक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

जनपद एटा के थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला हुलासी निवासी अवधपाल की ससुुराल कुरावली क्षेत्र के गांव अकबरपुर झाला में है। एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी पूजा देवी अपने आठ साल के पुत्र राघव और चार साल के पुत्र अंश के साथ अपने मायके में पिता सुखवीर सिंह के यहां आई थीं। शुक्रवार की शाम गांव निवासी अकबरपुर झाला निवासी वीरेंद्र सिंह की पुत्री की बरात आई थी और यहां के रहने वाले सिलेटी सिंह के पुत्र की बरात जा रही थी। बरात जाने के दौरान कुआं में सिरकी डालने की रस्म चल रही थी। जिसे देखने के लिए चार वर्षीय अंश भी वहां पहुंच गया। वहीं पर दूसरी बरात के रुकने के लिए गद्दे पड़े थे और उसके पास ही बोरवेल का 15 फीट गहरा कुआं था। इसमें पानी निकालने के लिए मोटर भी लगी थी। इस बीच अंश खेलते- खेलते अचानक बोरवेल के कुएं में जा गिरा। बालक के बोरवेल में गिरते ही वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई।

ग्रामीणों ने अंश को बोरवेल से बाहर निकाला
जानकारी पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बालक को बोरवेल से बाहर निकाला। परंतु इस बीच मोटर में सिर लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्वजन उसे सीएचसी कुरावली लेकर पहुंचे। यहां से अंश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जब स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां रात करीब 09रू45 बजे जांच के बाद डाक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार
इसके बाद शव बिना पोस्टमार्टम कराए वापस गांव ले गए। शनिवार सुबह अंश के शव को नगला हुलासी ले जाया गया। जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मासूम की मौत के बाद हर गांव वासी की आंखें नम नजर आईं।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment