सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य विकास

कैलोरा में लोकमाता अहिल्याबाई की हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा: अनावरण

by morning on | 2025-06-09 17:11:10

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 31


कैलोरा में लोकमाता अहिल्याबाई की हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा: अनावरण

फोटो -प्रतिमा का अनावरण करते  सांसद अनूप प्रधान , सदर ब्लाक प्रमुख पूनम पांडेय व अन्य 


कैलोरा में लोकमाता अहिल्याबाई की हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा: अनावरण


Morning City

हाथरस।  कस्बा हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा में  लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के 300 वीं जयंती के उपलक्ष में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद अनूप प्रधान बाल्मिकी, हाथरस सदर ब्लाक प्रमुख पूनम पांडेय,  जिलाध्यक्ष भाजपा शरद माहेश्वरी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा का अनावरण फूल माला पहना कर किया गया।इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक ग्राम प्रधान श्रीकृष्ण व योगेंद्र प्रधान सिथरोली द्वारा अतिथियों का फूल माला, पगड़ी व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। वहीं सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए लोक माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की हाथरस में यह पहला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ है तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर बूथ स्तर तक माता रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाने का भी कार्य किया है।इस मौके पर योगेंद्र प्रधान सिथरौली, मोहित बघेल जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा, विष्णु बघेल जिला मंत्री भाजपा, प्रमोद मदनावत, प्रमोद सेंगर, पदम सिंह धनगर, योगेश सेंगर, चंद्रपाल बघेल प्रधान, बादामी ,देवेंद्र बघेल प्रधान लडावली ,देवेंद्र बघेल प्रधान नगला रति, प्रेम सिंह धनगर, नीरज बघेल पंचायत सहायक शाहपुर कला व सैकड़ो की संख्या मे धनगर व बघेल समाज की महिलाएं व पुरुष कार्यक्रम में मौजूद थे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment