सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य स्वास्थ्य

मैनपुरी में अवैध तरीके से संचालित हो रहे सैंकड़ो हॉस्पिटल

by morning on | 2025-06-10 16:43:53

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 32


मैनपुरी में अवैध तरीके से संचालित हो रहे सैंकड़ो हॉस्पिटल

फोटो परिचय- सांकेतिक तस्वीर


- बिना डॉक्टर, बिना पंजीकरण के संचालित, कुछ हॉस्पिटल में डॉक्टर मौजूद


- स्वास्थ्य विभाग की नहीं करना चाहता कार्रवाई, या फिर मेहरवानी से संचालित


Morning City


मैनपुरी। जनपद में बिना डॉक्टर, बिना पंजीकरण के अवैध तरीके से सैंकड़ो हॉस्पिटल संचालित किए जा रहे है। ऐसा नहीं है कि स्वास्थ्य विभाग को इनकी जानकारी नहीं हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग आंखे बंद करके सबकुछ देख रहा है। या फिर यह कहिए कि अवैध हॉस्पिटल स्वास्थ्य विभाग की मेहरवानी से संचालित किए जा रहे है। इस जिला मैनपुरी में ऐसा भी हॉस्पिटल संचालित किया जा रहा है जिसके संचालक ने एसीएमओ पर जानलेवा हमला भी किया था, उसके बाद भी यह हॉस्पिटल अवैध तरीके से संचालित हो रहा है।
ज्ञात हो कि जनपद मैनपुरी में बिना चिकित्सक, बिना पंजीकरण के अवैध तरीके से एक सैंकड़ा से अधिक हॉस्पिटल संचालित किए जा रहे है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इनपर कार्रवाई करने की बजाय बचता हुआ नजर आता है। इसका अंदाजा लगना किसी के लिए मुश्किल काम नहीं है। यह स्वास्थ्य विभग की तरफ से क्यो संचालित कराए जा रहे है। जिसके पीछे की बजह भी साफ दिखाई दे रहीं है। मैनपुरी शहर में कचहरी रोड, राधारमन रोड, रेलवे रोड सहित शहर की अन्य जगहो पर दो दर्जन से अधिक हॉस्पिटल संचालित किए जा रहे है। लेकिन इनपर कार्रवाई नहीं हो पा रहीं है। अवैध मरीके से संचालित हॉस्पिटलों ंमें मरीजो और प्रसूताओं की लगातार मौत हो रहीं है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग आंखे बंद करके बैठा हुआ है। मैनपुरी के कस्वा कुसमरा, किशनी, भोगांव, बेवर, करहल, बरनाहल, घिरोर में भी दर्जनों हॉस्पिटल अवैध तरीके से संचालित कि जा रहे है।

कुरावली में बिना डॉक्टर के संचालित हैं कई हॉस्पिटल
कुरावली कस्वा में जीटी रोड सहित घिरोर नहर पुल से आगे सहित अन्य स्थानो पर कई हॉस्पिटल बिना डॉक्टर के संचालित किए जा रहे है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इनपर कार्रवाई नहीं कर रहा है। जबकि अवैध तरीके से संचालित हॉस्पिटलों में प्रसूताओं की लगातार मौत हो रहीं है। घिरोर रोड पर बिना डॉक्टर के संचालित नीलकंठ हॉस्पिटल में कुछ दिनो पहले ही एक प्रसूता की मौत हो गई थी, इस मामलें में भी स्वास्थ्य विभाग कोई कार्रवाई न करने की बजह से सवालों के घेरे में है।

क्या बोले डिप्टी सीएम/स्वास्थ्य मंत्री
मैनपुरी में अवैध तरीके से हॉस्पिटल संचालित किए जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर वहां पर हॉस्पिटल अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे है तो सीएमओ मैनपुरी को निर्देश इनको चिन्हित कराया जाएगा, जो भी हॉस्पिटल अवैध तरीके से संचालित हो रहा है। उसके विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी, मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।- बृजेश पाठक, डिप्टी सीएम/स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन।


फोटो परिचय- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment