सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

भाजपा की योजनाओं का लाभ लोगो को मिल रहा

by morning on | 2025-06-10 16:48:22

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 36


भाजपा की योजनाओं का लाभ लोगो को मिल रहा

फोटो परिचय- भाजपा में शामिल ग्रामीणों का स्वागत करते पूर्व विधायक अशोक चौहान एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोदशर्मा



- पूर्व विधायक के सामने दर्जनों लोगो ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता


Morning City

कुरावली/मैनपुरी। मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान की मौजूदगी में दर्जनों ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में पहुंचे पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत शिक्षक तेज सिंह यादव, नाहर सिंह यादव, चंद्रपाल यादव के साथ दर्जन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि ग्राम गणेशपुर में ग्रामीणों के भाजपा में आने से उनके गांव का बूथ और मजबूत होगा। भाजपा की हितकारी नीतियों का ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरिओम वर्मा, ग्राम प्रधान राजीव कुमार दिवाकर, रवि कुमार, दिवाकर सत्येंद्र शाक्य द्वारा भाजपा में शामिल ग्रामीणों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment