सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

आगरा महिला ने कर्मचारी पर छिपकर वीडियो बनाने का लगाया आरोप, पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंपा

by morning on | 2025-06-10 17:13:09

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 34


आगरा महिला ने कर्मचारी पर छिपकर वीडियो बनाने का लगाया आरोप, पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंपा


महिला ने कर्मचारी पर छिपकर वीडियो बनाने का लगाया आरोप, पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंपा

Morning City

आगरा। सुलभ शौचालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब नहाने आई एक महिला ने वहां तैनात कर्मचारी पर छिपकर वीडियो बनाने का आरोप लगाया। महिला ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया और जमकर हंगामा करते हुए मारपीट भी की। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने भी नाराजगी जताते हुए आरोपी कर्मचारी को पकड़कर शौचालय के अंदर बंद कर दिया और तुरंत नेहरू नगर चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला सुबह नहाने के लिए सुलभ शौचालय में गई थी। तभी उसने देखा कि अंदर से कोई व्यक्ति मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा है। महिला ने तत्काल शोर मचाया और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई महिला ने उसकी पिटाई कर दी और शोर सुनकर जुटे स्थानीय लोगों ने भी आरोपी को घेर लिया। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। महिला की तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोग सुलभ शौचालय में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं और ऐसे स्थलों पर निगरानी बढ़ाने की मांग कर रहे

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment