सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित परिवार करेगा आमरण अनशन पीड़ित, ने दी आत्मदाह की चेतावनी

by morning on | 2025-06-11 15:43:22

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 28


न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित परिवार करेगा आमरण अनशन पीड़ित, ने दी आत्मदाह की चेतावनी

फोटो -पीड़ित परिवार 


Morning City

हाथरस। थाना मुरसान क्षेत्र के गांव सियमल पटैनी में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। वही पीड़ित का आरोप है कि दबंग लगातार उसे व उसके परिवार को डरा रहे हैं और पीडित परिवार ने अब न्याय नहीं मिलने पर आमरण अनशन किए जाने का ऐलान किया है।थाना मुरसान क्षेत्र के गांव सीयमल पटैनी निवासी मृतका के बेटे गजेंद्र कहना है कि गत 21 अप्रैल की रात को कुछ दबंगों ने उसकी मां भगवान देवी और उसके व उसके भाइयों के साथ मारपीट की। इस दौरान भगवान देवी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के बेटे गजेंद्र ने बताया कि वह लगातार पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गजेंद्र ने कहा कि आरोपी पक्ष इतना दबंग है कि पुलिस प्रशासन भी उनकी नहीं सुन रहा है। आरोपी दबंग परिवार उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमका रहे हैं। गजेंद्र ने कहा है कि वह अपनी मां के हत्यारों को सजा दिलाकर रहेंगे।
मृतका के बेटे गजेंद्र का कहना है कि न्याय की मांग को लेकर वह 13 जून से अपने परिवार के साथ आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर फिर भी न्याय नहीं मिला तो वह परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह कर लेंगे। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment