सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

बेवर-रिश्ते के बाबा ने बालिका को खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

by morning on | 2025-06-11 16:42:56

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 101


बेवर-रिश्ते के बाबा ने बालिका को खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

फोटो परिचय- सांकेतिक तस्वीर

Morning City


- दुष्कर्मी बाबा ने बालिका का वीडियो भी बनाया, वायरल होने पर राज खुला


मैनपुरी/बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बालिका के साथ 55 वर्षीय रिश्ते के बाबा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। बालिका का वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल होने पर यह राज खुला। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विधवा महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी चार बेटियां और एक बेटा है। 8 जून को सबसे छोटी बेटी, जिसकी उम्र 11 वर्ष है। उसे आरोपी, जो कि रिश्ते में ससुर लगता है, वह टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। मक्के के खेत में ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। आठ जून को हुई उक्त घटना का वीडियो आरोपी ने वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

क्या बोले सीओ भोगांव
सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफमुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही हैं।

प्राइवेट स्कूल की बस का चालक है आरोपी
55 वर्षीय आरोपी एक प्राइवेट स्कूल की बस चलाता है। उसके परिवार में पत्नी, शादीशुदा बेटी और नाती भी है। आरोपी की इस हरकत के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है। स्कूल संचालक को भी उसकी इस करतूत के बारे में पुलिस द्वारा जानकारी दी गई।

पीड़िता के पिता की दो साल पहले हो चुकी मृत्यु
पीड़िता 11 वर्षीय बालिका के पिता की करीब दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है। वह कस्बा के ही एक स्कूल में 6वीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी गांव का ही रहने वाला है। घटना के दिन बच्ची आरोपी की नीयत को नहीं भांप सकी। घटना के बाद से आरोपी के घर से सभी लोग भाग चुके हैं। बालिका के बाबा आर्मी से रिटायर्ड थे। उसकी मां खेती से होने वाली आय से ही अपने परिवार का पालन पोषण करती है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment