सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Mainpuri अभ्यर्थियों को लेकर 17 बसें लखनऊ जाएगी

by morning on | 2025-06-14 16:05:14

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 105


Mainpuri अभ्यर्थियों को लेकर 17 बसें लखनऊ जाएगी

फोटो परिचय-सांकेतिक तस्वीर।



- यात्रियों को उठानी पड़ सकती हैं परेशानी, सभी बसें पुलिस लाइन भेजी

Morning City

मैनपुरी। पुलिस आरक्षी पद पर चयनित जिले के 762 अभ्यर्थी मैनपुरी डिपो की 17 रोडवेज बसों से रविवार सुबह 4 बजे लखनऊ के लिए निकलेंगे। शनिवार को रोडवेज बसों को पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया है। सभी बसों को अलग से नंबर और अभ्यार्थियों की सूची दी गई है।
ज्ञात हो कि मैनपुरी डिपो के बेड़े में 82 बसें हैं। जिनका संचालन नियमित रूप से विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। कुछ माह पहले उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में आरक्षियों की भर्ती की गई थी। इसमें जनपद के 602 पुरुष और 190 महिला आरक्षियों का चयन हुआ था। 15 जून को लखनऊ में मुख्यमंत्री चयनित आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। जिसके लिए सभी अभ्यर्थी लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

क्या बोले स्टेशन प्रभारी
स्टेशन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि पुलिस भर्ती में जनपद के चयनित आरक्षियों को लखनऊ ले जाने के लिए डिपो की 17 बसों को लगाया जाएगा। जबकि एक बस को रिजर्व रखा गया है। शनिवार को सभी 18 बसें पुलिस लाइन परिसर में खड़ी करा दी गई हैं। सुबह 4 बजे चालक-परिचालक चयनित आरक्षियों को लेकर लखनऊ रवाना होंगे।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment