सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राष्ट्रमंडल

Mainpuri कॉमनबैल्थ गेम्स की तैयारी मे जुटी छात्रा कीर्ति यादव

by morning on | 2025-06-15 14:56:19

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 121


Mainpuri कॉमनबैल्थ गेम्स की तैयारी मे जुटी छात्रा कीर्ति यादव

फोटो परिचय-छात्रा कीर्ति यादव का फाइल फोटो।



- छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर दो बार स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी

Morning City

भोगांव/मैनपुरी। नगर की होनहार एंव प्रतिभावान छात्रा कीर्ती यादव आगामी माह अगस्त मे होने बाले कॉमन बैल्थ गैम्स की तैयारी करने के लिये दिल्ली मे जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुच गई है। विधायक सहित नगर के लोगो ने छात्रा कीर्ति यादव की सफलता के लिये कामना की है।
ज्ञात हो कि नगर के पडुआ रोड निवासी विनोेद यादव की पुत्र कीर्ति यादव जो कि नगर के नेशनल इण्टर की छात्रा है कीर्ति ने विगत बर्ष दिवस दिल्ली मे 68बी राष्ट्रीय विधालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता मे 76 किलोग्राम मे प्रतिभाग करते हुये 210 ग्राम भार उठाकर उत्तर प्रदेश के लिये स्वर्ण पदक जीता था तथा इसी बर्ष 4 मई से 15 मई को विहार के नालन्दा मे आयोजित खेलांे यूथ प्रतियोगिता मे भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। आगामी अगस्त मे अहमदाबाद गुजरात मे 24 अगस्त से 30 अगस्त तक होने बाले कॉमनबैल्थ गैम्स कीर्ति यादव का अगला पडाव है कीर्ति इसको लेकर दिन रात एक कर तैयारियो मे लगी हुई है कॉमनबैल्थ गैम्स का ट्रायल 13 और 14 जुलाई को पटियाला मे होगा।

सपा सांसद ने किया था सम्मानित
 कीर्ति यादव को हाल मे ही लखनऊ मे मैनपुरी की सपा सांसद एंव सपा मुखिया की पत्नी डिम्पल यादव ने दो लाख रूपये की नकद धनराशि एंव पारतोषित देकर सम्मानित किया था पूर्व मे सपा मुखिया, एंव नेशनल इण्टर कालेज मे आयोजित सम्मान समारोह मे जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया था। कीर्ति के भाई नवीन यादव ने बताया कि आगामी होने बाले कॉमनबैल्थ गैम्स की तैयारी के लिये दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मे कीर्ति दिन रात एक कर तैयारी कर रही है।

इन्होने दी बधाई और शुभकामनाएं
विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री एंव सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, नकुल सक्सेना, जामा मस्जिद सदर मुहम्मद शकील उर्फ फूलमिंया, कृष्णादास लांेधी, गोपालदास लोधी, महेश चन्द्र, विनोद यादव, गौरव प्रकाश सिंह, रावल सिंह यादव, ओमशरन यादव, प्रधान नीलम यादव आदि ने कीर्ति यादव को कॉमनबैल्थ गैम्स मंे बेहतर प्रदर्शन के लिये शुभकामनाये दी है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment