सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Mainpuri भाजपा नेता का हाथ काटने की धमकी से करणी सेना में आक्रोश

by morning on | 2025-06-17 16:43:35

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 173


Mainpuri भाजपा नेता का हाथ काटने की धमकी से करणी सेना में आक्रोश

फोटो परिचय- आक्रोश व्यक्त करते करणी सेना के लोग।


- एसपी से मिले, कार्रवाई न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी

Morning City

किशनी/मैनपुरीक्षेत्र के पूर्व प्रधान व क्षेत्रीय सहकारी समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता को हाथ काटने की धमकी देने पर करणी सेना आक्रोशित हो गयी है। करणी सेना ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसपी को ज्ञापन देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
हरचंदपुर के पूर्व प्रधान व क्षेत्रीय सहकारी समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता सुखदेव तोमर पर अक्टूबर 2023 में नगर के पृथ्वीपुर निवासी उमाकांत यादव ने जानलेवा हमले का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। उमाकान्त पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाकर कई लोगों ने एफिडेविट दिए थे लेकिन विवेचक ने उनके विरुद्ध चार्जशीट लगा दी थी। उमाकान्त के जान को खतरा बताने पर उनको सरकारी गनर दिया गया था जिसे कुछ महीनों बाद हटा दिया गया। भाजपा नेता सुखदेव तोमर का आरोप है कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद से उमाकान्त यादव लगातार उनके विरुद्ध फर्जी शिकायतें कर रहा है। उमाकान्त यादव शिकायतों के बल पर दोबारा गनर चाहता है। सुखदेव तोमर का आरोप है कि उमाकान्त यादव मौरंग गिट्टी का अवैध कारोबार कर रहा है। दो दिन पूर्व उमाकान्त यादव ने अपने ऊपर हमले की साजिश का फर्जी आरोप लगाकर हरचंदपुर निवासी छोटे चौहान के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी। पुलिस की जांच में मामला झूठा पाए जाने पर उमाकान्त ने फेसबुक पर लाइव आकर किशनी पुलिस पर कई आरोप लगाए। जिसका पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने खंडन किया।

करणी सेना ने एसपी को दिया ज्ञापन
मंगलवार को भाजपा नेता सुखदेव तोमर के साथ करणी सेना के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह भदौरिया सहित क्षत्रिय समाज के दर्जनों लोगों ने एसपी को ज्ञापन दिया। उन्होंने उमाकान्त यादव पर गनर के लिये फर्जी शिकायतें करने व हाथ काटने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।शंकर सिंह भदौरिया ने प्रेस वार्ता कर उमाकान्त यादव को अपने फायदे के लिये भाजपा में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने क्षत्रिय समाज के सुखदेव तोमर के साथ होने व उमाकान्त यादव पर कार्रवाई न होने पर सड़कों पर उतरने की धमकी दी। उनके साथ पूर्व चेयरमैन अनिल मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसमरा  विनोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत सदस्य जीतू सिसौदिया, शुभम सिंह, विनय चौहान, बीनू चौहान, राज ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के समर्थक हुये सक्रिय
उमाकान्त यादव द्वारा फेसबुक पर लाइव आकर अपनी हत्या की आशंका जताई और थानाध्यक्ष किशनी पर अपराधियों से मिले होने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा नेता सुखदेव तोमर ने उमाकान्त यादव द्वारा उनके व्हाट्सएप पर हाथ काटकर बदला लेने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने इसका स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया तो कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी। मामले को देखते हुए इंटेलिजेंस भी सक्रिय हो गयी है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment