सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य शिक्षा समाचार

Aligarh मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की छात्रा भूमि वार्ष्णेय को नीट-2025 में उल्लेखनीय सफलता पर किया गया सम्मानित

by morning on | 2025-06-18 15:05:24

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 114


Aligarh मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की छात्रा भूमि वार्ष्णेय को नीट-2025 में उल्लेखनीय सफलता पर किया गया सम्मानित



Morning City

अलीगढ़ मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित निःशुल्क कोचिंग से तैयारी करने वाली जिले की प्रतिभाशाली छात्रा भूमि वार्ष्णेय ने नीट परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 566 अंक अर्जित कर ऑल इंडिया रैंक 6442 एवं श्रेणी रैंक 3054 प्राप्त की है।
इस उपलब्धि के लिए बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह द्वारा भूमि वार्ष्णेय को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित कुमार एवं कोर्स कोऑर्डिनेटर उमेश प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने भूमि को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

सीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित इस कोचिंग से मिली सफलता ने यह प्रमाणित किया है कि यदि योग्य छात्रों को उचित मार्गदर्शन और संसाधन मिलें तो वे किसी भी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 
भूमि वार्ष्णेय वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की छात्रा हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग केंद्र से सत्र 2024-25 में नीट की तैयारी की थी, जिसमें कुल 41 छात्र नामांकित थे। मुख्य विकास अधिकारी ने इस दौरान भूमि के पिता कोमल प्रसाद वार्ष्णेय, प्रकाश वस्त्र भण्डार मैन मार्केट गौंडा, अलीगढ़ को बेटी की सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment